भड़काऊ कपड़े पहनकर लड़कों को आकर्षित करती। मसाज के बहाने सैलून में ले जाती और फिर उनके साथ 'गंदा काम' करती। पर्दाफाश हुआ तो सच सामने आया।
2 of 5
होटल में देह व्यापार का धंधा
जीरकपुर-पटियाला सड़क स्थित पुलिस ने सीआईए के सहयोग के साथ एक सैलून में छापेमारी करके देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार को सिल्वर सिटी से पांच महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने काबू किया था।
3 of 5
होटल में देह व्यापार का धंधा
थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जीरकपुर-पटियाला सड़क स्थित पर्ल सैलून के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद सीआईए मोहाली के अलावा पुलिस अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया, जो उक्त धंधा करने वाले महिलाओं पर नजर बनाए हुई थीं।
भगवंत सिंह ने बताया कि एक दिन पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर सैलून में भेजा गया, जहां पर मौजूद महिलाओं ने उसके साथ सौदा तय कर लिया और अपनी प्लानिंग को अंजाम देने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की। इसमें चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
5 of 5
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़ी गई महिलाएं भड़काऊ कपड़े पहनकर शहर के विभिन्न शॉपिंग मॉल्स, मार्केट व अन्य जगह घूमकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करतीं थीं। जब कोई उनके झांसे में आ जाता था तो वह उसे अपने सैलून में मसाज करने के बहाने लेकर आती थीं।