चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह नए लुक में नजर आए, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले युवी बड़े बाल में नजर आए थे। उन्हें हेयरबैंड पहने भी देखा गया, लेकिन अब आईपीएल खत्म होते ही उन्होंने नया लुक अपना लिया, विद शॉर्ट हेयर्स।
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनकी फोटो शेयर की विद कैप्शन, 'अब लग रहा है कि फाइनली हेयरबैंड गया।' बता दें कि
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां सीजन खत्म हो गया है। अब टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुट गई है।
भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को खेलना है। उससे पहले दो प्रैक्टिस मैच एक न्यूजीलैंड और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ 28 और 30 मई को खेले जाने हैं। दोनों मैच द ओवल में खेला जाना है।
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : File Photo
युवी पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा नहीं थे। मौजूदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर उनका भी सिलेक्शन हुआ है, ऐसे में उन्हें एक बार फिर अपने पिता और देश की उम्मीदों पर खरा उतरना है।