युवी-हेजल की फोटो फेसबुक पर छाई, एक रात में 6 लाख लाइक
अब तक खबरों में टॉप पर चल रही क्रिकेटर युवराज-हेजल की सगाई अब सोशल मीडिया फेसबुक पर भी आ सुर्खियां बटौर रही है। एक पोस्ट को एक रात में 6 लाख लाइक मिल चुके हैं। देखिए, कौन सी?
युवी-हेजल की फोटो फेसबुक पर छाई, एक रात में 6 लाख लाइक
ये पोस्ट खुद युवराज सिंह ने अपने आफिशियल फेसबुक पेज पर 15 घंटे पहले की थी। इसमें युवराज ने हेजल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा कि हां, मैंने सगाई कर ली है, क्योंकि हेजल में मुझे उम्रभर का दोस्त मिल गया है। मां भी कहती है कि हेजल में उनकी तरह ही है। पोस्ट को एक रात में 6 लाख लाइक मिल चुके हैं।
युवी-हेजल की फोटो फेसबुक पर छाई, एक रात में 6 लाख लाइक
युवराज ने ट्विटर पर भी इस फोटो को शेयर कर ट्वीट कर कहा- हां, मैंने सगाई कर ली है। क्योंकि मैंने हेजल में अच्छा दोस्त पाया। मेरी मां कहती हैं कि उसमें उनकी परछाईं है। वहीं, इस ट्वीट को हेज़ल कीच ने दोबारा ट्वीट कर लिखा ‘‘हां यह सच है, मैं युवराज से शादी कर रही हूं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इतना बढ़िया इंसान मिला।
युवी-हेजल की फोटो फेसबुक पर छाई, एक रात में 6 लाख लाइक
ट्विटर और फेसबुक पर फोटो शेयर होते ही बधाई का तांता शुरू हो चुका है। बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा, गायिका सोफ़ी चौधरी, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, क्रिकेटर पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह और अन्य कई लोगों ने युवराज को बधाई दी है।
युवी-हेजल की फोटो फेसबुक पर छाई, एक रात में 6 लाख लाइक
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई के बाद युवराज सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। गौरतलब कि युवराज ने इससे पहले हेजल कीच के बारे में कुछ नहीं कहा था। अभी केवल रोका की रस्म हुई है। इसके बाद फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरुद्वारे में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी होगी।