बर्मिंघम में पाकिस्तान को हराने के बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह ने ऐसा काम किया कि पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा। आप जानेंगे तो सीना चौड़ा हो जाएगा।
दरअसल, युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने पर मिले मैन ऑफ द मैच को कैंसर पीड़ितों को समर्पित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने न केवल अपने फैंस और देशवासियों का, बल्कि आलोचकों का भी दिल जीत लिया है।
युवराज सिंह अपने ऑफिशियर ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि कैंसर सर्वाइवर डे के दिन मेरी इनिंग सभी हीरोज और सर्वाइवर्स के लिए है। साथ ही मेरी संवेदनाएं और दुआएं उन सभी के लिए जो लंदन आतंकी हमले से प्रभावित हैं।
दरअसल, 4 जून को कैंसर सर्वाइवर डे। यह दिन हर साल जून के पहले संडे को मनाया जाता है। युवराज सिंह खुद भी एक कैंसर सर्वाइवर हैं। साल 2011 के वर्ल्ड कप के बाद से ही वो कैंसर से जूझ रहे थे और साल भर बाद 2012 में उन्होंने कैंसर को हराकर दोबारा से खेलना शुरू किया।
लोग युवराज सिंह के इस काम की खूब तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर भी #YUVI ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए मैच में युवराज सिंह ने युवराज ने महज 32 गेंदों पर तूफानी 53 रनों की पारी खेली।