{"_id":"595f59bf4f1c1b6b1c8b45e1","slug":"yamuna-expressway-mathura-up-car-accident-ludhiana-boys-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सडेंट में 5 युवकों की मौत, हादसे का असली सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सडेंट में 5 युवकों की मौत, हादसे का असली सच आया सामने
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक कार एक्सीडेंट में पंजाब के पांच युवकों की मौत हो गई, लेकिन हादसे का असली सच अब खुलकर सामने आया है, देखिए।
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसा यूपी के मथुरा में थाना महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज निवासी पांच युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान कार चालक दलबीर सिंह, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख के रूप में हुई। वे सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया।
accident
हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। ड्राइवर को नींद लगी और कार का संतुलन बिगड़ गया। फिर कार पलटियां खाते हुए चकनाचूर हो गई। संतुलन ऐसा बिगड़ा कि कार में लगे एयरबैग भी फ्रंट सीट पर बैठे लोगों की जान नहीं बचा पाए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी शवों के चीथड़े के अलावा कुछ नहीं मिला। कार भी इतनी बुरी तरह पिचक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि पांचों युवक इको स्पोर्ट्स कार (पीबी10 जी ई 2339) में बैठकर आगरा की ओर जा रहे थे कि ये हादसा हो गया। घटनास्थल पर किसी और वाहन के होने के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पहली नजर में यही लगता है कि कार अनियंत्रित होकर पलटी। एयरबैग खुल चुके थे, लेकिन वे युवकों की जान नहीं बचा सके।