फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

Thu, 03 Mar 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 03 Mar 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

wwe wrestling: open challenge of wrestler brody steele  to great khali

देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली से हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने लुधियाना में 5 मार्च को होने वाली रेसलिंग में ग्रेट खली को चैलेंज किया है।

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

wwe wrestling: open challenge of wrestler brody steele  to great khali

देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली से हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने लुधियाना में पांच मार्च को होने वाली रेसलिंग में ग्रेट खली को चैलेंज किया है। स्टील ने कहा कि वह खली को नहीं छोड़ेंगे। खली ने उन पर चार बार कुर्सियों से वार किया था। खली को हराने के लिए उन्हें 40 बार कुर्सियां भी मारनी पड़ी तो मारेंगे लेकिन हार का बदला जरूर लेंगे। कांफ्रेंस में ब्रॉडी स्टील ने खली, भारतीयों एवं मीडिया कर्मियों को बुरा भला कहा। इसपर हंगामा मच गया। बाद में ब्रॉडी ने माफी मांगी।

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

wwe wrestling: open challenge of wrestler brody steele  to great khali

पंजाब के लुधियाना स्थित पक्खोवाल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रॉडी ने कहा कि पांच मार्च को लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में होने वाली (कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरनेशनल) सीडब्ल्यूई शो द ग्रेट खली रिटर्न्स में स्ट्रीट फाइट होगी। इसमें किसी तरह का कोई रूल नहीं होगा। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तैश में आए ब्रॉडी ने खली का गुस्सा वहां मौजूद लोगों पर उगल दिया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को भी गलत शब्द कहे। जालंधर के रेसलर जिंदर महल ने स्टील को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

wwe wrestling: open challenge of wrestler brody steele  to great khali

इसके बाद जिंदर महल और स्टील में भी बहस हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर कांफ्रेंस में मौजूद रेसलरों ने बीचबचाव किया। तब स्टील ने माफी मांगी और वहां से चले गए। डीसी रवि भगत का कहना है कि यह प्राइवेट कंपनी करवा रही है। जो वाकया हुआ है इस बारे में वह आर्गनाइजर से बाज करेंगे। इसके अलावा उनके कार्यक्रम के बारे में बातचीत करेंगे। उसी के मुताबिक संबंधित डिपार्टमेंट को लिखेंगे तब सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन

तस्वीरें: हार से बौखलाए स्टील ने द ग्रेट खली को किया चैलेंज

wwe wrestling: open challenge of wrestler brody steele  to great khali

दरअसल 24 फरवरी को हल्द्वानी में द ग्रेट खली व ब्रॉडी स्टील के हुए मुकाबले में खली ने स्टील को रिंग से बाहर फेंक दिया था। इससे गुस्से में आए विदेशी रेसलर माइक नोक्स और अपोलो ने खली के सिर पर लोहे की कुर्सी से प्रहार कर दिया। इससे खली लहूलुहान हो गए और फाइट रोकनी पड़ी। इसके बाद खली लगातार स्टील को ललकार रहे थे। इसका गुस्सा खली ने 28 फरवरी को देहरादून में निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed