फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: परदे के पीछे के ये 5 किरदार, जिन्होंने साक्षी को किया तैयार

Sat, 03 Sep 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Sep 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
wrestler sakshi malik birthday special, inside story of sakshi malik, sakshi malik, rohtak, haryana
साक्षी को तैयार करने वाले हाथ
आज पहलवान साक्षी मलिक के जन्मदिवस पर हम आपको उन 5 किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मेहनत से साक्षी आज इस मुकाम पर है।

इन किरदारों में से किसी ने उसे कच्चे घड़े की तरह तराशा तो किसी ने कदम-कदम पर साथ दिया। 
wrestler sakshi malik birthday special, inside story of sakshi malik, sakshi malik, rohtak, haryana
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक छोड़ेंगे नौकरी - फोटो : फाइल फोटो
साक्षी की मां सुदेश ही उसे पहली बार छोटूराम स्टेडियम लेकर गई। यहां साक्षी ने पहलवानी खेल चुना तो मां ने भारी विरोध के बीच डटकर उसका साथ दिया। पुरुषों के परंपरागत खेल में खुद को साबित करना टेढ़ी खीर था लेकिन साक्षी ने यह चुनौती कबूल की। बेटी को खान-पान में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मां सुदेश दिन-रात लगी रही। प्रोटीन हो या अन्य जरूरी पोषक तत्व, समय पर उपलब्ध करवाए। बेटी की समस्या कोई भी, वह हमेशा साथ खड़ी मिलीं।
wrestler sakshi malik birthday special, inside story of sakshi malik, sakshi malik, rohtak, haryana
कोच ईश्वर दहिया के साथ साक्षी मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोखरा के रहने वाले बदलूराम को पहलवानी का शौक था। वे लगातार अखाड़े में जाते और पहलवानी में दमखम दिखाते। उनके साथ रहकर ही साक्षी का लगाव कुश्ती से हुआ। दादा को देखकर ही साक्षी ने पहलवान बनने की ठानी। परिवार शहर के शिवाजी कॉलोनी में शिफ्ट हुआ तो साक्षी के मन से दोबारा पहलवानी के प्रति उमंग जगी। साक्षी की जिद पर ही मां उसे छोटूराम स्टेडियम लेकर पहुंची, जहां से उसने पहलवानी के दमखम दिखाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
wrestler sakshi malik birthday special, inside story of sakshi malik, sakshi malik, rohtak, haryana
साक्षी को तैयार करने वाले हाथ
साक्षी को शिखर तक पहुंचाने में भाई सचिन का खासा सहयोग रहा। बकौल सचिन, साक्षी रोजाना शिवाजी कॉलोनी से छोटूराम स्टेडियम तक प्रेक्टिस के लिए आती थी। यह दूरी कोई सात-आठ किलोमीटर की थी। ऐसे में वह उसे लेकर स्टेडियम आता और प्रेक्टिस के बाद वापस घर ले जाता। वे कहते हैं बहन साक्षी ने जब भी कोई चीज मांगी, मैंने उसे किसी भी कीमत पर उपलब्ध करवाई। साक्षी के हर कदम पर भाई सचिन का साथ मिला।
विज्ञापन
wrestler sakshi malik birthday special, inside story of sakshi malik, sakshi malik, rohtak, haryana
sakshi coach
साक्षी ने रेसलिंग का ककहरा कोच ईश्वर दहिया से ही सीखा। छोटूराम स्टेडियम में कोच ईश्वर दहिया कुश्ती के गुर सिखाते थे, इसी दौरान उनकी मुलाकात साक्षी से हुई। साक्षी की लगन और रेसलिंग में लगाव को देखते हुए ईश्वर दहिया ने उन्हें एक कच्चे घड़े की तरह तराशा। आगे चलकर कोच ईश्वर दहिया तो बदल गए लेकिन उनके सिखाए गुर साक्षी को रियो में काम आए। इस तरह देश को पहला मेडल रोहतक की धरती से मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed