फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 20 साल का ये लड़का करेगा WWE में फाइट, खली भी देखेंगे

Sun, 07 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहारू(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहारू(हरियाणा) Updated Sun, 07 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Dinesh Jhajharia Selected For Wwe Championship
डब्ल्यूडब्ल्यूई में फाइट करेगा बरालू का दिनेश
गांव का लड़का लेकिन सपना था कि देश का नाम रोशन करना तो देखिए 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद अब WWE का रास्ता साफ है। अमेरिका में इनकी फाइट को खली भी देखेंगे।
Wrestler Dinesh Jhajharia Selected For Wwe Championship
Wrestler Dinesh Jhajharia
हरियाणा के एक छोटे से गांव बरालू का दिनेश झाझड़िया जल्द ही अमेरिका की डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) में फाइट करता दिखेगा। इसके लिए इसी सप्ताह दुबई के ओपेरा हाउस में इस युवा खिलाड़ी ने अपना हुनर सिलेक्शन कमेटी को दिखाया। वह 32 खिलाड़ियों में से अकेले चुने गए।
Wrestler Dinesh Jhajharia Selected For Wwe Championship
Wrestler Dinesh Jhajharia
दुबई से वापस आए दिनेश कुमार झाझड़िया ने बताया कि उसने बारहवीं तक की पढ़ाई अपने पिता सूबेदार राजेश कुमार के साथ रहकर आर्मी स्कूलों में प्राप्त की। दादा ताराचंद नंबरदार भी सेना में ही थे तथा उनकी इच्छा सबसे हटकर अपना हुनर दिखाने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Dinesh Jhajharia Selected For Wwe Championship
Wrestler Dinesh Jhajharia
तीन साल पूर्व उन्होंने द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) को टीवी पर देखा तो उनके मन में भी उनके जैसा बनने का ख्याल आया। इसके बाद उन्हें जालंधर में द ग्रेट खली के समक्ष अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। 
विज्ञापन
Wrestler Dinesh Jhajharia Selected For Wwe Championship
Wrestler Dinesh Jhajharia
इसके बाद लगातार तीन साल की मेहनत में दिनेश ने हर प्रकार के दांवपेंच सीखे तथा देहरादून, हल्द्वानी तथा पानीपत में डब्ल्यूडब्ल्यूसी के अनेक सिंगल तथा टाइटल मैचों में जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि उसका मकसद डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाकर देश का गौरव बढ़ाना है। इसके लिए वह कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed