{"_id":"5dda67598ebc3e54d031f9c8","slug":"wrestler-bajrang-punia-engagement-with-sangeeta-phogat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने की सगाई, संगीता फोगाट संग बांधी जीवन की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने की सगाई, संगीता फोगाट संग बांधी जीवन की डोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पहलवान बजरंग पुनिया की सगाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के स्टार पहलवान बजंरग के सगाई का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया है। बजरंग पूनिया ने बेहद सादे अंदाज में पारंपरिक तरीके से अपनी सगाई की। वे अगले साल 2020 में पहलवान संगीता फोगाट के साथ शादी करेंगे। संगीता फोगाट महावीर फोगाट की सबसे छोटी बेटी हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें...
2 of 5
पहलवान बजरंग पूनिया की रविवार को 'दंगल' के रीयल हीरो महावीर फोगाट की छोटी बेटी संगीता फोगाट के साथ सगाई हुई। सगाई समारोह काफी सामान्य तरीके से सोनीपत में बजरंग पूनिया के घर में आयोजित हुआ। सगाई से लेकर शादी तक सबसे अहम यह है कि बजरंग पूनिया का रिश्ता एक रुपये से हुआ और शादी भी बिना दहेज के होगी।
3 of 5
बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट के साथ ही दोनों के परिवार वालों ने मिलकर फैसला किया है कि वह सगाई से लेकर शादी तक समाज को ऐसा संदेश देंगे, जिससे समाज में कुछ बदलाव आ सके। वहीं बजरंग के पिता बलवान सिंह साफ कर चुके हैं कि ओलंपिक से पहले किसी भी हालत में शादी नहीं होगी, क्योंकि वह बजरंग से देश के लिए मेडल चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट में काफी समय से दोस्ती है। जिसको देखते हुए ही दोनों के परिवार के लोगों ने शादी करने का फैसला लिया। सगाई समारोह में जहां बजरंग के परिवार के लोग मौजूद रहे। वहीं रिश्ता लेकर संगीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट, गीता फोगाट, चाचा, भाई व रिश्तेदार आए थे।बजरंग पूनिया सगाई के समय सामान्य पैंट व टी-शर्ट में दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
बबीता फोगाट की शादी की तैयारी में लगा परिवार
संगीता की बड़ी बहन व 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट की एक दिसंबर को शादी होनी है। इसलिए संगीता का पूरा परिवार बबीता की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र ने बताया कि संगीता के परिवार वालों के पास भी घर में एक सप्ताह बाद शादी होने के कारण समय नहीं है, लेकिन यह सगाई का कार्यक्रम अचानक रख दिया गया था। संगीता के परिवार के लोग भी बबीता की शादी की तैयारियां कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।