फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 की उम्र में शादी, 15 में दो बच्चे और आज इंटरनेशनल पहलवान है, सेल्यूट

Mon, 12 Mar 2018 09:01 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Mar 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Women's Day, child marriage at the age of 13, Neetu Sarkar is now an international wrestler
पहलवान नीतू सरकार
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं हो सकतीं। ऐसा ही गजब का हौंसला है, 13 साल की उम्र में दुल्हन बनी इस लड़की है, दिलचस्प कहानी।
Women's Day, child marriage at the age of 13, Neetu Sarkar is now an international wrestler
रेसलर नीतू सरकार
ये हैं रोहतक के महम की नीतू सरकार। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई नीतू सरकार ने अपनी कहानी सुनाई तो वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई, लेकिन गर्व भी हुआ। नीतू देश की या दुनिया की पहली ऐसी महिला रेसलर हैं, जिनका चयन दो बच्चों की मां होने के बाद जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था।
Women's Day, child marriage at the age of 13, Neetu Sarkar is now an international wrestler
पहलवान नीतू सरकार
इस उपलब्धि के लिए सीमा सुरक्षा बल में उन्हें सब इंस्पेक्टर का पद दिया गया है। नीतू सरकार, एक ऐसी रेसलर जिसका बचपन बीता अपने जीवन को बर्बादी से बचाने के दंगल में और जवानी में कदम रखा तो बन गई ‘दंगल क्वीन’। नीतू बचपन से ही सपना है कि पहलवान बनूं और गोल्ड मेडल जीतूंगी। लेकिन 13 साल की उम्र में पिता ने विवाह कर दिया। 45 साल की उम्र के अधेड़ के साथ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day, child marriage at the age of 13, Neetu Sarkar is now an international wrestler
रेसलर नीतू सरकार
नीतू ने बताया कि पिता की भी मजबूरी थी। घर में खाने के लाले थे तो बेटी के हाथ पीले करने का खर्च कहां से लाते। नीतू ससुराल तो गई, लेकिन लौट आई। पिता ने सोचा बेमेल विवाह ही लौटने का कारण है। इसलिए महम के गांव बेड़वा के संजय के साथ दूसरी शादी कर दी। 15 वर्ष की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई, बावजूद इसके नीतू ने अपने सपने को मरने नहीं दिया। 
विज्ञापन
Women's Day, child marriage at the age of 13, Neetu Sarkar is now an international wrestler
पहलवान नीतू सरकार
नीतू ने बताया कि पति संजय से वह अपने सपने साझा करती थी। इसके बाद संजय ने प्रोत्साहित किया। उसने 18 साल की उम्र में प्रैक्टिस शुरू कर दी। आज वह 20 साल की है और देश की जानी मानी रेसलर बन चुकी हैं। कई मेडल अपने नाम कर चुकी है। विदेशों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। नीतू ने अपना सपना साकार करने के लिए बहुत मेहनत की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed