योगगुरु बाबा रामदेव ने आखिर क्यों शादी नहीं की और वे क्यों ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं। इसका कारण अब सामने आया है, जो चौंकाने वाला है।
हरियाणा के नारनौल जिले के गांव सैद अलीपुर के सरपंच देशपाल ने बताया कि उनके पिता का नाम रामनिवास व माता का नाम गुलाब देवी है। तीन भाई और एक बहन के परिवार में रामदेव दूसरे नंबर के हैं। बड़े भाई देवदत्त का परिवार गांव में रहता है। वे पहले सीआरपीएफ में थे, अब गांव में खेती कर रहे हैं। रामदेव के माता-पिता और एक भाई व एक बहन का परिवार हरिद्वार में रहता है।
सरपंच देशपाल ने बताया कि पिछले दिनों रामदेव पर एक किताब आई थी, ‘द बाबा रामदेव फेनोमेनन : फ्रॉम मोक्ष टू मार्केट’। इसमें बाबा रामदेव को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। इसमें बाबा रामदेव के शादी न करने का कारण भी लिखा था। तब उन्हें पता चला कि दयानंद सरस्वती की किताब 'सत्यार्थ प्रकाश' पढ़ने के बाद रामदेव ने शादी न करने का प्रण लिया।
4 of 8
बाबा रामदेव के छोटे भाई राम भरत
देशपाल कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पतंजलि के जिस आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया, उसका सीईओ राम भरत है। वह बाबा रामदेव का छोटा भाई है। वह हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद का रोजमर्रा का काम देखते हैं। उन्हें यहां का अनऑफिशियल CEO कहा जाता है। 38 साल के राम भरत कंपनी ने एमडी आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को रिपोर्ट करते हैं।
देशपाल कहते हैं कि 'सत्यार्थ प्रकाश' के पहले चैप्टर में ही ॐ की उत्पत्ति और महत्व के बारे में बताया गया है। इसके बाद रामदेव को ॐ शब्द से बहुत ज्यादा लगाव हो गया। उन्होंने तय किया कि फोन पर वे हमेशा हेलो की जगह ॐ बोलेंगे। रामदेव आज भी इसे फॉलो करते हैं। इसलिए जब भी वे फोन पर बात करते हैं तो इस शब्द का प्रयोग करते हैं, कभी हेलो नहीं बोलते।