मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनने वालीं हरनाज कौर पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली हैं। हालांकि अब उनका परिवार चंडीगढ़ के पास खरड़ में लांडरां रोड पर शिवालिक सिटी में मोना पैराडाइज अपार्टमेंट में रहता है। उनका परिवार किसानी से जुड़ा हुआ है। 21 साल की हरनाज के पिता पीएस संधू का रियल एस्टेट बिजनेस है। उनकी माता डॉ. रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ हैं। हरनाज का एक भाई हरनूूर सिंह म्यूजिक कंपोजर है। हरनाज संधू ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है। फिलहाल वे चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। ब्रह्मांड सुंदरी का ताज पहनने वाली हरनाज को अपनी शारीरिक संरचना को लेकर कई बातें सुननी पड़ी थी। लोग उनके पतलेपन का काफी मजाक उड़ाते थे।
{"_id":"61b6e911b210f7353b139cf6","slug":"who-is-harnaaz-sandhu-miss-universe-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who is Harnaaz Sandhu: जानिए कौन हैं 21 साल की हरनाज, जिन्होंने किया भारत का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Who is Harnaaz Sandhu: जानिए कौन हैं 21 साल की हरनाज, जिन्होंने किया भारत का नाम रोशन
Mon, 13 Dec 2021 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
हरनाज संधू।
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के साथ हरनाज।
- फोटो : instagram
हरनाज मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। फिलहाल वे लोक प्रशासन में मास्टर्स कर रही हैं। उन्हें अभिनय पसंद है। भविष्य में वे फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। वे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी दो पंजाबी फिल्मों ‘पाऊ बारां’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। इन दोनों फिल्मों को उपासना सिंह प्रोड्यूस कर रही हैं।
हरनाज संधू।
- फोटो : instagram
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई। हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरनाज संधू।
- फोटो : instagram
संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से अदाकारा दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार मिस यूनिवर्स 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।
विज्ञापन
हरनाज संधू।
- फोटो : instagram
हरनाज के परिजनों के अनुसार, उन्हें खाना बहुत पसंद है। इसमें भी उन्हें मक्की की रोटी और सरसों का साग खास पसंद है।