फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंसा, लाठीचार्ज

Tue, 11 Apr 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
voilence by students in punjab university, many police officers injured in clash and stone pelting
पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंसा पर उतरे स्टूडेंट्स
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के विरोध में माहौल हिंसक हो गया है। मंगलवार को स्टूडेंट्स ने पुलिस वालों पर इतनी पत्थरबाजी की कि कइयों का खून बहा।
voilence by students in punjab university, many police officers injured in clash and stone pelting
पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंसा पर उतरे स्टूडेंट्स
दरअसल, मंगलवार को स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी, सोई, एनएसयूआई, पीएसयू सहित आठ संगठनों वाली ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते वे हिंसक हो गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जवाब में जब स्टूडेंट्स ने पत्थर बरसाए तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
voilence by students in punjab university, many police officers injured in clash and stone pelting
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज - फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज में कई स्टूडेंटस और पांच पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। गार्ड को मिलाकर करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अमर उजाला के फोटोग्राफर के साथ भी मारपीट की गई। वहीं एंबुलेंस को फोन किया गया तो वो भी नहीं पहुंची। वही माहौल देखकर आला अफसर भी मौके से निकल लिए। पुलिस ने स्टूडेंट्स पर आसू गैस के गोले भी फैंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
voilence by students in punjab university, many police officers injured in clash and stone pelting
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
बता दें कि सोमवार को भी विद्यार्थियों ने जमकर बवाल काटा। गवर्नर हाउस ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सभी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर पीयू परिसर में ही यूआईटी में छात्र संगठनों के ज्वाइंट स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने पीयू के वाइस चांसलर का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
voilence by students in punjab university, many police officers injured in clash and stone pelting
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
ज्ञापन देने से पहले विद्यार्थियों ने पीयू परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन देने गवर्नर हाउस की ओर बढ़ने लगे। लेकिन धारा-144 का हवाला देकर वहां मौजूद पुलिस ने पहले छात्रों को रोका। लेकिन छात्र गवर्नर हाउस तक  जाने की जिद में अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने 20 छात्रों को हिरासत में ले लिया। तकरीबन तीन घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed