Whatsapp के नए जबरदस्त फीचर के पीछे पड़ा कानून
सोशल मीडिया साइट whatsapp का most popular फीचर पुलिस की आंख में खटक गया
है और वह उसका तोड़ निकालने में जुट गई है। साइबर सेल भी साथ है। देखिए,
पूरा मामला।
Whatsapp के नए जबरदस्त फीचर के पीछे पड़ा कानून
whatsapp का ये most popular फीचर है वायस कॉलिंग। पुलिस का मानना है कि एंड्रायड यूजर्स के लिए वॉइस कॉलिंग की सुविधा सुरक्षा के मद्देनजर खतरनाक साबित हो सकती है।
Whatsapp के नए जबरदस्त फीचर के पीछे पड़ा कानून
यह फीचर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के लिए नया सिरदर्द बन सकता है। माना जा रहा है कि इस वॉइस कॉलिंग का कोई रिकॉर्ड न तो टेलीकॉम ऑपरेटर के पास होगा और न ही टावर डाटा आसानी से मिल सकेगा।
Whatsapp के नए जबरदस्त फीचर के पीछे पड़ा कानून
यह होगा नुकसान: कोई अपराध हो या सुरक्षा चौकसी, मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होते हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों की मदद से हत्याकांड और अपहरण जैसी कई बड़ी वारदात को भी पुलिस आसानी से सुलझा चुकी है, लेकिन नए फीचर से वाट्सएप कॉलिंग का रिकॉर्ड नहीं मिलने से अपराधियों पर शिकंजा कसना मुश्किल हो जाएगा।
Whatsapp के नए जबरदस्त फीचर के पीछे पड़ा कानून
चैटिंग रिकार्ड निकालना भी मुश्किल: साइबर सेल विभाग के अनुसार, वॉट्सएप पर की गई चैटिंग को मोबाइल से डिलीट करने के बाद उसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके बाद नार्मल प्रोसेस से चैटिंग रिकार्ड नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, जांच की पूरी प्रोसेस के दौरान वॉट्सएप चैटिंग रिकार्ड निकाला जा सकता है।