युवराज सिंह के संगीत और रिसेप्शन में विराट कोहली ने जमकर मस्ती की। तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया ने किस तरह युवराज की शादी के बहाने मोहाली मैच के जीत का जश्न मनाया।
2 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के द ललित होटल में युवराज सिंह और हेजल कीज की संगीत सेरेमनी संपन्न हुई। इस मौके पर होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया।
3 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
संगीत समारोह में रात आठ बजे युवी अपनी भावी दुल्हन के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने भारतीय परंपरा के मुताबिक हाथ जोड़ते हुए वहां उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया।
4 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
इस मौके पर युवी ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी तो हैजल भी काले और क्रीम रंग के डिजाइनर लहंगे में सजी हुई थी। वहीं आज फतेहगढ़ साहब के गुरुद्वारे में युवी और हैजल का आनंद कारज होगा।
5 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए दोहरा खुशी का पल रहा। पहले मोहाली टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीते और उसके बाद अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह की शादी का मौका।