{"_id":"593ac03f4f1c1ba3379c827d","slug":"villager-create-clash-and-beat-hotel-staff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" होटल में लड़का, लड़की ने बुक करवाया कमरा, तो लोगों ने फूंक दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में लड़का, लड़की ने बुक करवाया कमरा, तो लोगों ने फूंक दी बाइक
Sat, 10 Jun 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
hotel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लड़का और लड़की ने होटल का कमरा बुक करवाया, लेकिन उसके बाद गांव वालों ने जो कुछ किया वो शर्मसार कर देने वाला है।
2 of 7
hotel
एक नज़र में ये घटना सबको हैरान कर देने वाली है। आखिर लड़का उउउ, लड़की के कमरा बुक करवाने पर गुस्सा गांव वालों को क्यों आ गया, वो भी तब जब न तो उनका लड़के से कोई तालुक्क था और न ही लड़की के साथ कोई रिश्ता।
3 of 7
karnal
करनाल के घरौंडा जीटी रोड पर स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक और युवती द्वारा कमरा बुक करवाने पर गुस्साए गांववालों ने होटल में जमकर उत्पात मचाया। गांववालों ने होटल कर्मचारियों से मारपीट की और पत्थरबाजी भी की। वहीं होटल के बाहर खड़ी लड़के की बाइक को आग लगा दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा और मामला शांत करवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
hotel
शुक्रवार को जी.टी. रोड़ स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक-युवती को कुछ ग्रामीणों ने होटल में जाते देख लिया। इसके बाद युवकों ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दे दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण होटल पहुंचें। काउंटर पर बैठी एक महिला कर्मचारी से युवक और युवती के बारे में पूछताछ की, होटल कर्मचारियों ने रूम बुकिंग की जानकारी देने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ होटल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
5 of 7
hotel
ग्रामीणों ने होटल पर जमकर पथराव किया और फर्नीचर तोड़ दिया। ग्रामीणों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। उन्होंने होटल के बाहर खड़ी लड़के की बाइक के साथ तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। होटल में तोड़फोड़ व हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और हल्के बल प्रयोग के साथ लोगों को होटल से बाहर खदेड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।