फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्णिका के साथ खड़ी हुईं देशभर की लड़कियां, #AintNoCinderella ट्विटर पर ट्रोल

Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
vikas barala, varnika kundu, chandigarh stalking case, #AintNoCinderella
वर्णिका कुंडू ट्विटर पर ट्रोल हुई
चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की शिकार वर्णिका कुंडू के साथ देश भर की लड़कियां खड़ी हो गई हैं। इसके चलते ट्विटर पर #AintNoCinderella काफी ट्रोल कर रहा है।
vikas barala, varnika kundu, chandigarh stalking case, #AintNoCinderella
वर्णिका कुंडू ट्विटर पर ट्रोल हुई
दरअसल, मामले में वर्णिका कुंडू पर सवाल उठाया गया था कि वह रात को 12 बजे घर के बाहर क्या कर रही थी। ये भी कहा गया कि रात 12 बजे के बाद लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी ट्वीट करके समर्थन दिया। उन्होंने कहा अगर मैं रात 12 बजे के बाद बाहर हूं तो इसका मतलब यह नहीं कोई मेरा रेप कर देगा। या मुझे छेड़ देगा। मेरी गरिमा 24 घंटे मेरे साथ है।
vikas barala, varnika kundu, chandigarh stalking case, #AintNoCinderella
वर्णिका कुंडू ट्विटर पर ट्रोल हुई
वहीं ट्विटर पर पूरे दिन #AintNoCinderella ट्रेंड करता रहा और इस पर वर्णिका कुंडू को और शर्मिष्ठा मुखर्जी के बयान को हजारों युवतियों ने समर्थन दिया। #AintNoCinderella का मतलब यह है कि मैं सिंड्रेला नहीं हूं, जिसे रात 12 बजे से पहले घर पहुंचना है। सिंड्रेला एक राजकुमारी कहानी थी, जिसे बचपन में उसकी सौतेली मां काफी परेशान करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas barala, varnika kundu, chandigarh stalking case, #AintNoCinderella
varnika kundu troll on twitter
ट्विटर पर बने इस पेज पर लड़कियां रात में आउटिंग की सेल्फी क्लिक करके पोस्ट कर रही हैं। वहीं इन पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं। इससे पहले वर्णिका कुंडू चंडीगढ़_की_शेरनी पेज पर खूब ट्रोल हुईं। यहां वर्णिका की बहादुरी का सराहना करते हुए देश भर के लोगों ने उनका साथ दिया। वहीं कई लोगों ने विकास बराला और बीजेपी नेताओं को कोसा और न्याय की मांग की।
विज्ञापन
vikas barala, varnika kundu, chandigarh stalking case, #AintNoCinderella
varnika kundu troll on twitter
गौरतलब है कि वर्णिका कुंडू ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना 4 अगस्त की रात की है और मामले की जांच जारी है। लेकिन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बेटा होने के कारण मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। देश भर में आरोपियों की निंदा की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पर लोग अड़े हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता का बेटा होने के कारण उसे बचाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed