Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Took 100 grams of gold but did not return it; threatened to kill the goldsmith when asked for payment.

Chandigarh News: 100 ग्राम सोना लेकर नहीं लौटाया, पैसे मांगने पर सुनार को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 30 Nov 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Took 100 grams of gold but did not return it; threatened to kill the goldsmith when asked for payment.
चंडीगढ़। सेक्टर-23 के सुनार से करीब 100 ग्राम सोने की ज्वेलरी लेकर वापस नहीं करने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा स्थित अमन ज्वेलर्स के संचालक संजीत चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहाली निवासी विनोद गोगना (41) सेक्टर-23/सी में वीजी शांति ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि संजीत चौहान से उनका सोने के कारोबार को लेकर लेनदेन था। इसी दौरान आरोपी ने उनसे करीब 100 ग्राम 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी ली थी और बाद में कीमत चुकाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी न रकम मिली और न ही सोना वापस किया गया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विनोद ने एसएसपी से शिकायत की थी। पुलिस ने रिकॉर्ड के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed