{"_id":"5c5fbcadbdec22739950c8ee","slug":"valentines-week-2019-love-is-beautiful-flower-that-cherish-life-with-fragrance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day: पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और, पर आज युवाओं के लिए क्या है इश्क...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine's Day: पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और, पर आज युवाओं के लिए क्या है इश्क...
Sun, 10 Feb 2019 04:28 PM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
valentine day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार, इश्क और महोब्बत...जो भी इनका नाम ले, पहले दिल को थाम ले। पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और होती है। प्यार! एक संवेदना भरी अनुभूति है। भावनाओं का कोमल नाजुक इजहार, जिसके सहारे ताउम्र बिता देने के वायदे होते हैं। प्यार के इस पवित्र बंधन को कोई नाम नहीं दिया जा सकता। कल्पना के पंखों की खनखनाहट इसे कब विस्तार देती चली जाती है पता ही नहीं चलता।
valentine
प्यार की इन बातों के बीच अक्सर एक सवाल उठ खड़ा होता है कि कौन है जो सपनों में आया...पहली नजर में भाए वो या जिसे अच्छे से परखा हो वो...? पहली नज़र में कैसा जादू कर दिया, तेरा बन बैठा है मेरा जिया... प्रीतम का संगीत, समीर के बोल और आतिफ असलम की आवाज में गाया गया यह गाना शहर के युवा दिलों का हाल बखूबी बयां करता है। युवा वैसे तो सारी खूबियां देखने के बाद अपना साथी चुनने में विश्वास रखते हैं लेकिन दिल के एक कोने से आवाज यही निकलती है कि...पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और होती है।
valentine
लव एट फर्स्ट साइट जैसी कोई चीज नहीं
प्यार अलग चीज है, पसंद अलग चीज है। पहली नजर में भा जाने वाला प्यार नहीं होता, वो पसंद होता है। लव एट फर्स्ट साइट जैसी कोई चीज नहीं होती। प्यार के लिए बात करना जरूरी है। राय जानना जरूरी है। माता पिता का आदर करना जानता हो, जरूरी नहीं कि हर रोज मिले, लेकिन समझने वाला होना चाहिए। - रेखा पांडे, नर्सिंग स्टूडेंट

सपनों में आने वाली एक ही होती है
वेलेंटाइन हो तो ऐसा जो खुद में कुछ खास हो। जिसे अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की आशा हो। परिवार को ये एहसास दिलाए कि वही उनकी शान है। यदि आप परख कर अपनी ड्रीम गर्ल को ढूंढ रहे हैं तो यकीं मानिए आप ठीक दिशा में नहीं हैं। खूबसूरत चेहरे तो बहुत हैं लेकिन सपनों में आने वाली तो एक ही होती है। -विश, म्यूजिक आर्टिस्ट, रैपटोरियस रिकॉर्ड्स

valentine destination
जरूरी नहीं पहली नजर में प्यार हो
वेलेंटाइन केयरिंग होना चाहिए। ऐसा हो जो अपने वेलेंटाइन के लिए समय निकाले। पहली नजर में तो बहुत कुछ अच्छा लगता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह प्यार हो। आज समय अलग है, जरूरी है कि पहले परखें। फिर ही आगे बढ़ना चाहिए। विश्वास बहुत जरूरी है। - अंजना, स्टाफ नर्स