जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में 18 जवानों की शहादत पर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। जगह-जगह पुतले और पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है।
2 of 4
Uri Attack Protest
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी नेता गोगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशों की सैर में ही व्यस्त हैं। उन्हें देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है। प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी ने की। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र सहगल, परमिंदर मेहता, ब्लाक प्रधान सनी शर्मा और मोनू खिंदा मौजूद रहे।
3 of 4
Uri Attack Protest
- फोटो : अमर उजाला
उधर मुक्तसर में भी जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कांग्रेस की ओर से जगजीत सिंह हनी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादी संगठनों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग भी की। हनी फत्तनवाला ने कहा कि पाक लगातार देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री मात्र बयानबाजी तक ही सीमित हैं।
4 of 4
Uri Attack Protest
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द शहीद हुए फौजियों की शहादत का बदला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जल्द से फोर्स अटैक कमेटी बनाकर जम्मू कश्मीर में छिपे आतंकवादियों का खात्मा करे। इस दौरान बलजिंदर सिंह काला, रॉबी बराड़, बंटी कुमार, बबलू बराड़, मनी चड़ेवान, शिवराज सिंह, राजा बराड़, सुमित बराड़, मनजीत सिंह, पप्पी बजाज, इकबाल सिंह और गुरप्रीत बराड़ मौजूद थे।