फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी प्रथाः देश के इस गांव से दुल्हन चाहिए तो करना होगा ये काम

Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
unique tradition of donation for bride in haryana village kaluaana
हरियाणा के गांव कालुआना में अनोखा रिवाज - फोटो : फाइल फोटो
देश के एक गांव की अनोखी प्रथा के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर इस गांव से दुल्हन लाना चाहते हैं तो पहले आपको एक काम करना होगा।
unique tradition of donation for bride in haryana village kaluaana
हरियाणा के गांव कालुआना में अनोखा रिवाज - फोटो : फाइल फोटो
ये गांव है, हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर बसा कालुआना। इस गांव में बरसों से एक प्रथा चली आ रही है। गांव की बेटी को दुल्हन बनाने से पहले दान देना होगा। ये गांव है कालुआना,। यहां दुल्हन ले जाने से पहले दूल्हे को शिक्षा के लिए दान देना पड़ता है। दूल्हे की ओर से दिया गया दान कालूआना वेलफेयर शिक्षा समिति को मिलता है। इसी तरह मिले दानों को समिति करीब 30 से 35 गांवों की 300 बेटियों को पढ़ाने पर खर्च करती है। यह प्रथा पिछले करीब सात साल से चली आ रही है।
unique tradition of donation for bride in haryana village kaluaana
हरियाणा के गांव कालुआना में अनोखा रिवाज - फोटो : फाइल फोटो
सात साल पहले ऐसे शुरू हुई थी प्रथाः वर्ष 2005 से पहले शिक्षा के मामले में बेटियों की दशा काफी खराब थी। उस समय गांव कालूआना के राजकीय मिडिल स्कूल की एक बेटी भी पास नहीं हुई थी। मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा विद्यालय आखिरी सांस ले रहा था। विद्यालय के एक तरफ गलियां थी, दूसरी तरफ पंचायत घर, एक ओर जोहड़ था। उस समय की पंचायत ने जोहड़ को भरकर स्कूल का विस्तार करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique tradition of donation for bride in haryana village kaluaana
हरियाणा के गांव कालुआना में अनोखा रिवाज
डेढ़ साल तक दफ्तरों के चक्कर काटेः डेढ़ साल तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद जब न्याय नहीं मिला तो आखिरकार उस समय के सरपंच जगदेव सहारण ने कालूआना वेलफेयर शिक्षा समिति बनाकर जोहड़ को भरने की ठानी। युवाओं के जोश के आगे किसी का बस नहीं चला। जोहड़ भर दिया गया। सरकारी ग्रांट से धड़ाधड़ कमरे खड़े हो गए।
विज्ञापन
unique tradition of donation for bride in haryana village kaluaana
हरियाणा के गांव कालुआना में अनोखा रिवाज
खर्च पूरा करने को शुरू की गई प्र​थाः बसों में तेल, स्टॉफ का पूरा खर्च समिति वहन करती है। यहां तक कि समिति ने अपने खर्च पर गांव कालूआना के शिक्षण संस्थानों में गणित, अंग्रेजी, केमिस्ट्री के प्राध्यापकों साथ-साथ हिंदी, जेबीटी विषयों के अध्यापक भी नियुक्त कर रखे हैं। पूरा खर्च वहन करने के लिए यह अनोखी प्रथा की शुरुआत हुई। गांव की बेटी को अपनी दुल्हन बनाने के लिए गांव में आने वाले दूल्हे से शिक्षा का दान लेना शुरू किया गया। यह प्रथा आज भी प्रचलित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed