वैलेंटाइन डे से पहले पति-पत्नी ने एक दूसरे की पोल खोल दी। मामला ऐसा है, जानकर आप अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे।
2 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
राजस्थान के जयपुर के अरबपति की पत्नी पेट भरने के लिए अमृतसर में बर्तन मांज रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, उसे घर से निकाल दिया है। उसने अखबार में नौकरानी का विज्ञापन पढ़ा और वह गोबिंदगढ़ से अमृतसर आ गई। अब मैं इसी घर में बर्तन मांजती हूं, खाना पकाती हूं। घर का सारा काम करती हूं, वहीं रहती हूं। बहुत अच्छा परिवार है। मुझे इंसाफ दिलाने में मदद कर रहा है।
3 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पंजाब के अमृतसर में फैमिली काउंसिलिंग टीम के सामने रंजीत कौर व कश्मीरा सिंह का केस पहुंचा। लेकिन इस मामले में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया, जब पति और पत्नी ने एक-दूसरे की पोल फोटो के साथ खोली। दोनों पक्षों ने जो फोटो जांच टीम को सौंपे, उनमें रंजीत कौर जिस घर में काम करती है, वहां के मालिक के साथ बेडरूम में और किसी मार्केट में दिख रही थी, जबकि कश्मीरा सिंह किसी अन्य महिला के साथ दिख रहा है।
4 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पति बोला- फोटो में दिख रहा व्यक्ति बलराम शर्मा है, जिसके यहां रंजीत कौर रहती और बर्तन मांजकर पेट भरती है। बेडरूम से सड़कों पर सैर सपाटे की यह फोटो आखिर क्या कह रही है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।
पत्नी बोली- फोटो में दिख रही महिला विमला है, जिसके साथ कश्मीरा ने शादी कर ली है। मैं उसकी कानूनी बीवी हूं, एक के रहते दूसरी शादी करना गंभीर अपराध है। फोटो तो झूठ नहीं बोलती।
5 of 7
पंजाब के दंपति की अनोखी कहानी
पति बोला- फोटो बेटे की शादी की है, विमला साथ खड़ी है। इस फोटो से विमला के पत्नी होने का सबूत तो नहीं मिलता।
पत्नी बोली- जो फोटो मेरे पति मुझे दिखा रहे हैं ये मैंने खुद सहेली को भेजी थी, मेरी सहेली पति के संपर्क में है। मैं जानती थी कि फोटो पति तक पहुंच जाएगी तो उसे जलन होगी, उसकी गैरत जागेगी और वह मुझे अपना लेगा।