हरियाणा में एक किसान का बेटा जब बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हनिया हैरान रह गई। दुल्हे का सपना पूरा हुआ था, दुल्हन ने सपने में भी नहीं ऐसा सोचा था।
ये यूनिक शादी देखने को मिली, हरियाणा के नारनौल की रहने वाली नई नवेली दुल्हन के साथ हुआ, जिसका राजकुमार उससे शादी करने के लिए हेलीकॉप्टर से आया।
किसान के बेटे की ख्वाहिश थी कि जब उसकी शादी हो तो वे अपनी अर्धांगिनी को हेलीकॉप्टर में लेकर आए। इस काम में लड़के के परिजनों का भी उसके साथ पूरा-पूरा सहयोग था।
लोगों की भारी भीड़ इस जोड़ें को देखने के लिए उमड़ पड़ी। जब दुल्हन को इस पल के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी विदाई हेलीकाप्टर में होगी।
गौरतलब है कि हरियाणा में अब हेलीकॉप्टर से बारात लाना एक रिवाज बनता जा रहा है। किसान के बेटे ने अपनी ख्वाहिश पूरी करके साबित कर दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है।