फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादीः दुल्हन ने सेहरा बांधा दूल्हे ने मेहंदी रचाई और रोया जब हुई विदाई

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
unique marriage at bathinda, bride came to take barat, tied sehra and mehandi on groom hand
अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में
आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी, लेकिन ऐसा अनोखा विवाह कहीं नहीं देखा होगा। जिसने भी देखा, वह तारीफ किए बिना नहीं रहा। आप भी देखिए तस्वीरों में।
unique marriage at bathinda, bride came to take barat, tied sehra and mehandi on groom hand
अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में
यह अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में। दुल्हन ने सिर पर सेहरा बांधा और दूल्हे ने हाथों में मेहंदी रचाई। हाथ में कृपाण लिए लड़की बारात लेकर आई और लड़के को विदा करके ले गई। विदाई के वक्त लड़का अपने परिवार वालों से गले मिलकर रोया और फिर डोली में बैठकर अपने घर से विदा हुआ। लड़की के घर पहुंचने के बाद उसका स्वागत इस तरह किया गया, जैसे ससुराल में नई बहू का होता है।
unique marriage at bathinda, bride came to take barat, tied sehra and mehandi on groom hand
अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में
यहां तक कि लड़के ने लड़की सरनेम अपनाया। अब वह बहू बनकर ससुराल में रहेगा। लड़की का नाम बलजीत है और लड़के का सुखमिंदर। 12वीं पास 30 साल के सुखमिंदर एलआईसी में एडवाइजर हैं। बलजीत कौर मंडी गोबिंदगड़ की रहने वाली हैं। वे बारात लेकर बठिंडा आई थी। वहीं 12वीं पास 27 साल की बलजीत बुटीक का काम करती हैं। उसकी चार बड़ी बहनें हैं, वहीं एक भाई था,​ जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage at bathinda, bride came to take barat, tied sehra and mehandi on groom hand
अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में
शादी 26 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मौजूदगी में हुई। दोनों ने परिवारों की सहमति से कोर्ट मैरिज भी की। दरअसल, ये शादी डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 127 मानवता भलाई कार्यों के तहत कराई गई। इस शादी को कुल का क्राउन नाम दिया गया। डेरे की ओर से इस रिवाज से कराई गई यह 19वीं शादी थी। डेरा प्रेमियों ने इस शादी में काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
unique marriage at bathinda, bride came to take barat, tied sehra and mehandi on groom hand
अनोखी शादी हुई पंजाब के बठिंडा में
वहीं इस शादी को लेकर लड़की की मां जसविंदर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी लड़के को लेकर नहीं आई है, बल्कि मैं तो ये कहूंगी कि मेरा बेटा मेरे लिए बहू ब्याह कर लाया है। अगर ये ऐसा न करती तो हमारे बाद घर पर ताला लग जाता। अभी मैं बहुत खुश हूं। हमारा वंश बेटी की तरफ से आगे बढ़ेगा। बता दें कि प्रदेश भर में शादी की चर्चा हो रही है और हर कोई वाहवाही कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed