इंटरकास्ट होने के बावजूद एक युवती अपने प्यार को हासिल करने के लिए अपने परिवार के खिलाफ खड़ी हो गई। देखिए, क्या कदम उठाया उसने?
मामला, अमृतसर से जुड़ा है। यहां की युवती के अलग जाति के जसविंदर सिंह से पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। शुरू में परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे तो लड़की का कहना था कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि जसविंदर किस जाति से संबंध रखता है।
युवती ने बताया कि वह जसविंदर से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी। ऐसे में अगर उसके परिवार का कोई भी सदस्य बीच में आता है तो वह उसका विरोध करेगी। जद्दोजहद के बाद दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हुए। सगाई का दिन भी तय लिया गया।
बीते दिन अमृतसर के एक पैलेस में सगाई कार्यक्रम चल रहा था। दोनों तरफ से तय समय पर रिश्तेदार पहुंच गए। सारे रस्म-रिवाज पूरे किए जा रहे थे। लड़की के पिता और बड़े भाई ने लड़के के शगुन लगाने के रिवाज भी पूरे किए, लेकिन इस पूरे रिश्ते से लड़की का छोटा भाई खुश नहीं था।
जब सभी लोग डीजे की थाप पर नाच रहे थे और नई जोड़ी के साथ फोटो खिंचवाने का सिलसिला जारी था तो अचानक लड़की का भाई सन्नी आया और पूरे कार्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। साथ ही, परिवार वालों ने युवती को घर से बेदखल कर दिया और कहा कि वह उसके कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते।