फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए लेडी 'गजनी' से, नींद के नाम से ही घबरा जाती है ये लड़की

Mon, 12 Sep 2016 09:44 AM IST
विनीत तोमर /अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विनीत तोमर /अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 12 Sep 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
unique girl of hisar, who behave like gajni during sleeping time, patient of bipolar disorder
बायपोलर मूड डिस्ऑर्डर की मरीज लड़की
गजनी मूवी देखी है न आपने और उसका वो किरदार। ऐसा ही एक मामला रियल में सामने आया है। देखिए इस युवती को, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।
unique girl of hisar, who behave like gajni during sleeping time, patient of bipolar disorder
बायपोलर मूड डिस्ऑर्डर की मरीज लड़की
मामला हिसार का है। जिले के एक गांव की यह 15 वर्षीय लड़की को नींद के नाम से ही घबरा जाती है। इसकी वजह यह है कि नींद की मामूली सी झपकी आते ही वह अपना सबकुछ भूल जाती है। न तो उसे खाना-पीना याद रहता है न ही अपने रिश्तेदारों को पहचान पाती है। एक तरह से नींद से पहले की उसकी पूरी याददाश्त गायब हो जाती है।
unique girl of hisar, who behave like gajni during sleeping time, patient of bipolar disorder
बायपोलर मूड डिस्ऑर्डर की मरीज लड़की - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक लड़की की इस बीमारी को ‘बाईपोलर मूड डिसआर्डर’ बता रहे हैं। डाक्टर का कहना है कि इस बीमारी के नाममात्र के केस पाए जाते हैं। मामला लड़की का होने की वजह से नाम का जिक्र नहीं किया जा रहा है। हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का उपचार पीजीआईएमएस के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है। बेटी की ऐसी हालत से परिजन चिंतित हैं। पिछले करीब दो सप्ताह से उपचाराधीन इस किशोरी की दवाई के साथ-साथ चिकित्सक काउंसिलिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique girl of hisar, who behave like gajni during sleeping time, patient of bipolar disorder
बायपोलर मूड डिस्ऑर्डर की मरीज लड़की
लड़की के परिजनों का कहना है कि दो माह पहले तक उनकी बेटी बिल्कुल ठीक थी। वह पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। एक दिन वह घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में किसी की मौत हो गई। महिलाओं के रोने की तेज आवाज सुनकर अचानक वह उठी और सिर पकड़कर बैठ गई। इसके बाद से उसके व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। स्थिति यह हो गई कि नींद से उठने के बाद किशोरी को कुछ भी याद नहीं रहता। मसलन, क्या खाना खाया था और शाम को क्या पढ़ा था उसे याद नहीं रहता। यही नहीं कई बार अपने रिश्तेदारों तक को भूल जाती है।
विज्ञापन
unique girl of hisar, who behave like gajni during sleeping time, patient of bipolar disorder
बायपोलर मूड डिस्ऑर्डर की मरीज लड़की
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की प्रोफेसर डॉ. प्रीति सिंह के अनुसार, ‘बाईपोलर मूड डिसआर्डर’ के केस बहुत कम मिलते हैं। कई बार कोई ऐसा हादसा या फिर अचानक से आंखों के सामने कुछ ऐसी घटना हो जाती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है। डिप्रेशन की वजह से भी यह बीमारी हो जाती है। ऐसी बीमारी में अभिभावकों को बच्चों पर खास ध्यान रखना चाहिए। मैमोरी लॉस भी इसी का पार्ट कहा जा सकता है। ऐसे मरीज की याददाश्त में बातें अधिक समय तक रजिस्ट्रर नहीं रह पाती। इसी कारण वह बातों और तथ्यों को भूलने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed