फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियो में चोटिल पहलवान विनेश ने याद कराया वादा, मंत्री का अनोखा जवाब

Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
unfavourable reply by sports minister anil vij to injured international wrestler vinesh phogat
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
रियो ओलंपिक में मुकाबले के दौरान चोटिल हुई महिला पहलवान विनेश फौगाट ने सरकार को उनका वादा याद दिलाया तो मंत्री जी ने अनोखा जवाब दिया।
unfavourable reply by sports minister anil vij to injured international wrestler vinesh phogat
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
मंत्री अनिल विज ने कहा कि विनेश ने खुद ही मना कर दिया था और अब भी वह कहेंगी तो हम इलाज करा देंगे। वहीं, रविवार को अंबाला में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में विज ने माना कि उन्होंने विनेश के इलाज का खर्चा उठाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उस समय खुद विनेश फोगाट ने अपना इलाज अपने स्पॉन्सर्स से करवाने की बात कही थी। ऐसे में अब विनेश चाहती है कि सरकार इलाज कराए तो वे उनका इलाज करवा देंगे।
unfavourable reply by sports minister anil vij to injured international wrestler vinesh phogat
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने इलाज का खर्चा सरकार द्वारा उठाए जाने का वादा किया था, लेकिन घायल विनेश को इस बात का मलाल है कि अभी तक कोई पूछने तक नहीं आया कि इलाज कैसा चल रहा है, चोट कैसी है? फिलहाल ओलंपिक खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में  खेलते हुए चोटिल हुई गांव बलाली निवासी पहलवान विनेश फौगाट फिलहाल अपने घर में बेड रेस्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
unfavourable reply by sports minister anil vij to injured international wrestler vinesh phogat
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
विनेश का कहना है कि रियो में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनके इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। मुंबई के अंबानी अस्पताल से उपचार करवा रही हूं और सारा खर्च जेडब्ल्यू नामक स्पोंसर कंपनी ही वहन कर रही है। अभी पैर पर पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। 20 दिन बाद प्लास्टर खुलेगा तब चोट की वास्तविक स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
unfavourable reply by sports minister anil vij to injured international wrestler vinesh phogat
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
विनेश फौगाट के कोच और ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट का कहना है कि विनेश के इलाज पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। उनका मानना है कि चोट ज्यादा है, ऐसे में पहले जैसी स्थिति में वापसी करना तो मुश्किल होगा लेकिन सही तकनीक व कौशल के जरिये अगले ओलंपिक में गोल्ड प्राप्ति का लक्ष्य होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed