फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र के अंदर 30 फीट नीचे इस नौजवान ने किया वो कारनामा, सोच भी नहीं सकते आप

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
unique deed by chandigarh police incpector daljinder singh drives cycle under 30 feet in sea
समुद्र में 30 फीट नीचे चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर ने चलाई साइकिल
एक ऐसी जगह, जहां सांस लेना मुश्किल और चारों तरफ पानी ही पानी। वहां एक नौजवान ने वो गजब का कारनामा कर दिखाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
unique deed by chandigarh police incpector daljinder singh drives cycle under 30 feet in sea
अनोखा युवक, जिसने समुद्र के 30 फीट नीचे साइकिल चलाई
ये करनामा कर दिखाया पंजाब पुलिस के क्राइम ब्रांच में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दलजिंदर सिंह। इन्होंने अपनी टीम के साथ इस साहसिक काम को पूरा किया और हाल ही में चंडीगढ़ लौटे हैं। दलजिंदर ने 35 मिनट में इस चुनौती को कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर के पास समुद्र में किया। समुद्र के 30 फीट नीचे, हाथों में साइकिल थी और 110 मीटर की दूरी तय करनी थी। साथ ही साइकिल चलाते-चलाते केला खाने की भी चुनौती थी।
unique deed by chandigarh police incpector daljinder singh drives cycle under 30 feet in sea
अनोखा युवक, जिसने समुद्र के 30 फीट नीचे साइकिल चलाई
अपनी इस सफलता को पत्रकारों से साझा करते हुए दलजिंदर ने बताया कि यह पहली बार नहीं था कि उन्होंने समुद्र के अंदर साइकिल चलाई हो। इससे पहले भी उन्होंने गोवा में साल 2016 में भी समुद्र के 16.4 फीट नीचे 50 मीटर साइकिल चलाई थी। उस दौरान इनके साथ आठ लोगों की टीम थी, लेकिन केला खाना पहली बार था। मुंह में पानी चला जाता तो जानलेवा साबित होता, इसलिए हमने काफी प्रैक्टिस की। हमने ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique deed by chandigarh police incpector daljinder singh drives cycle under 30 feet in sea
अनोखा युवक, जिसने समुद्र के 30 फीट नीचे साइकिल चलाई
दलजिंदर बताते हैं कि मुझे एडवेंचर का शौक है। इसलिए अब मैं अगले चरण में एवरेस्ट को पार करना चाहता हूं, जिसकी चढ़ाई अप्रैल में शुरू होगी। दलजिंदर ने बताया कि वह माउंटेनियरिंग का एडवांस कोर्स भी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देशभर की विभिन्न चोटियों में ट्रैकिंग भी की। गोवा में स्कूबा डाइविंग करते हुए उन्हें यह खयाल आया कि क्यों न समुद्र के अंदर साइक्लिंग की जाए।
विज्ञापन
unique deed by chandigarh police incpector daljinder singh drives cycle under 30 feet in sea
अनोखा युवक, जिसने समुद्र के 30 फीट नीचे साइकिल चलाई
पहला विचार जो दिमाग में आया वो यह कि क्या यह संभव है। इसके लिए समुद्र से 20 किलोमीटर की दूरी में जाकर साइकिल को अंदर तक ले जाने का चैलेंज लिया। टायरों से हवा निकालने के बाद साइकिल को नीचे ले जाया गया। इसके बाद पैडल चलाने की प्रैक्टिस की। साल 2016 में पहली बार समुद्र में साइक्लिंग की। इसे यूनिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed