फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: इस बच्चे को देखकर मुंह से निकलेगा ओह माई गॉड, एक आंख नीली दूसरी भूरी

Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
unique boy paras have two colour eyes, one is blue and other is brown
अनोखा बच्चा पारस, जिसकी एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी
दुनिया में तरह तरह के बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन ऐसा अनोखा बच्चा देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आपके यकीं नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।
unique boy paras have two colour eyes, one is blue and other is brown
अनोखा बच्चा पारस, जिसकी एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी
ये बच्चा पंजाब के जालंधर में देखने को मिला। इसका नाम है पारस। इसकी आंखों का हर कोई दीवाना हो जाता है, क्योंकि इसकी दोनों आंखों का रंग अलग अलग है। एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी। जैसे अमेरिका की मशहूर मॉडल सारा मैकडेनियल की हैं। बच्चे को देखकर उसके मां बाप भी हैरान हैं और अब आलम ये है कि वो जहां जाता है लोग उसके साथ सेल्फी लेते हैं।
unique boy paras have two colour eyes, one is blue and other is brown
अनोखा बच्चा पारस, जिसकी एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी
पारस के पिता रंजीत सिंह शहर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे बताते हैं पारस का जन्म 29 जनवरी 2014 को घर पर ही हुआ था। किसी ने उसकी आंखों के रंग पर कोई ध्यान नहीं दिया। हां, तीसरे दिन पेट की तकलीफ होने पर उसे धूप में लिटाया तो इसका पता चला। तब भी हमने इसे वहम समझा, फिर उसका पेट बुरी तरह से फूल गया। लगने लगा कि कहीं दो रंग की आंखों के कारण ही उसे तकलीफ तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique boy paras have two colour eyes, one is blue and other is brown
अनोखा बच्चा पारस, जिसकी एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी
पीजीआई में दिखाया गया तो डाक्टरों ने पेट की मामूली सर्जरी की और बताया कि इसका आंखों के रंग से पेट की बीमारी का कोई कनेक्शन नहीं है। ये कुदरती हैं और पूरी तरह से सामान्य हैं। उसके बाद डॉक्टरों ने भी उसके साथ फोटो खींचने शुरू कर दिए। पारस अब प्री नर्सरी स्कूल जाने लगा है और पूरे स्कूल में मशहूर है। यहां तक कि शहर भर में उसके चर्चे होने लगे हैं।
विज्ञापन
unique boy paras have two colour eyes, one is blue and other is brown
अनोखा बच्चा पारस, जिसकी एक आंख नीली है तो दूसरी भूरी
नेत्र चिकित्सक डॉ. जेएस थिंद बताते हैं कि पारस की आंखें हैड्रोक्रोमिया नामक बीमारी के चलते दो रंग की हैं। ये बीमारी जैनेटिक होती है। इसमें सिर्फ आंखों का रंग ही अलग-अलग होता है। रोशनी आम इंसान की तरह होती है। रंजीत सिंह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। वे कहते हैं कि जब हम हिमाचल में अपने गांव जाते हैं तो बस में पैसेंजर पारस के साथ सेल्फी लेते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed