{"_id":"5c6fb14bbdec22737e6b0c00","slug":"unemployement-more-than-six-lakh-people-unemployed-in-haryana-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में बेरोजगारी का आलम देखिए, अकेले इस राज्य में 6 लाख को चाहिए नौकरी...पर कैसे मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बेरोजगारी का आलम देखिए, अकेले इस राज्य में 6 लाख को चाहिए नौकरी...पर कैसे मिलेगी
Fri, 22 Feb 2019 01:55 PM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
job
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बेरोजगारी कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले इस राज्य में छह लाख युवाओं को नौकरी चाहिए, पर वो मिलेगी कैसे, कोई नहीं जानता।
Job
हरियाणा की मनोहर सरकार के पांच साल में 56 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारों की बड़ी फौज खड़ी है। राज्य में छह लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिन्हें नौकरी की तलाश है। यह आंकड़ा सरकारी रोजगार कार्यालयों का है। विधानसभा में सदन पटल पर रखे गए दस्तावेज के अनुसार प्रदेश में 6 लाख 18 हजार 565 बेरोजगार हैं।
job
इन बेरोजगारों में से मात्र 85,152 को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। भिवानी में सबसे अधिक बेरोजगार हैं, उसके बाद जींद, हिसार, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत इत्यादि जिलों का नंबर आता है। सरकार की ओर से श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने यह जानकारी इनेलो विधायक परमिंद्र सिंह ढुल का मुहैया कराई है। ढुल ने सरकार से प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं और बेरोजगारी भत्ता वाले युवाओं का जिला अनुसार ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉब
- फोटो : source
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल अभिभाषण में बताया है कि 56 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जबकि 17 हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बावजूद इसके छह लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार होना चिंता का विषय है। चूंकि, बड़ी संख्या में तो बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत भी नहीं है। जुलाना से विधायक परमिंद्र ढुल ने कहा है कि वर्तमान और आने वाली सरकारें बेरोजगार युवाओं को मद्देनजर रखते हुए सरकारी रोजगार मुहैया कराने की नीतियां बनाए।
विज्ञापन
जॉब
- फोटो : source
किस जिले में कितने बेरोजगार
भिवानी 57685, जींद 53553, हिसार 49700, करनाल 46382, यमुनानगर 41376, सोनीपत 39478, रोहतक 34242, झज्जर 30617, कुरुक्षेत्र 30260, फरीदाबाद 29930, सिरसा 28837, कैथल 28344, पानीपत, 27865, अंबाला 25888, फतेहाबाद 22856, नारनौल 22695, रेवाड़ी 19125, गुरुग्राम 10166, नूंह 9997, पंचकूला 9569।
भिवानी 57685, जींद 53553, हिसार 49700, करनाल 46382, यमुनानगर 41376, सोनीपत 39478, रोहतक 34242, झज्जर 30617, कुरुक्षेत्र 30260, फरीदाबाद 29930, सिरसा 28837, कैथल 28344, पानीपत, 27865, अंबाला 25888, फतेहाबाद 22856, नारनौल 22695, रेवाड़ी 19125, गुरुग्राम 10166, नूंह 9997, पंचकूला 9569।