नए साल 2018 में इस बार दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण लग रहे हैं। ऐसे में लोग ग्रहण के दौरान भूलकर भी ये सभी गलतियां न करें, अशुभ हो सकता है।
चंडीगढ़ में सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को दिखाई देगा। पहला चंद्र ग्रहण पुष्य, अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुधवार के दिन होगा। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है।
ग्रहण की काली छाया शाम 5.28 बजे चंद्रमा को स्पर्श पर लेगी। इसके बाद 6.22 बजे खग्रास काल प्रारंभ होगा, जो ग्रहण के मोक्ष काल 8.41 बजे तक रहेगा। ग्रहण 3 घंटे 13 मिनट का रहेगा और दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। ये ‘ब्ल्यू मून’ कहलाता है और 150 साल से ज्यादा समय के बाद दिखाई दे रहा है।
दूसरा चंद ग्रहण छह महीने बाद
प्रथम चंद्र ग्रहण के छह महीने बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को पड़ेगा। ये भी पूर्ण ग्रहण होगा। इसकी अवधि करीब साढ़े तीन घंटे की रहेगी, जो 27 जुलाई की रात 23:54 बजे से प्रारंभ होकर 28 जुलाई की सुबह 03:48: बजे तक चलेगी।
5 of 9
सूर्यग्रहण
- फोटो : सूर्यग्रहण
2018 में तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे
पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को पड़ेगा, ये भारत में नहीं दिखेगा। ये सूर्य ग्रहण सिर्फ दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक में ही दिखाई देगा। इसके बाद 13 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा, भारत में नहीं। तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा, जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।