फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: चलती ट्रेन के साथ स्टंट करने गए थे, दो के चिथड़े हो गए, तीसरा बहदवास

Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
two boys killed while taking selfie of stunt with running train at delhi ambala rail track
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
चलती ट्रेन के साथ स्टंट करते हुए सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक ​था कि ट्रैक पर शवों के चिथड़े बिखर गए।
two boys killed while taking selfie of stunt with running train at delhi ambala rail track
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
घटना हरियाणा के पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर मरे युवक सेल्फी नहीं ले रहे थे, दोनों ट्रेन के नजदीक आने पर ट्रैक को छलांग लगाकर पार करने की कोशिश कर रहे थे। वे सफल नहीं हो सके और उनकी जान चली गई। उनके इस स्टंट की तीसरा दोस्त वीडियो बना रहा था। वह हादसे के बाद मौके से भाग गया। यह खुलासा एक प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड टीचर ने किया है।
two boys killed while taking selfie of stunt with running train at delhi ambala rail track
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
रिटायर्ड टीचर ने ही हादसे के बाद मारे गए एक युवक की जेब से मोबाइल फोन निकालकर परिजनों को खबर दी थी। इससे पहले तक पुलिस घटना को सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा मान रही थी। पुलिस रिटायर्ड टीचर बयान के आधार पर तीसरे दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि तीसरे युवक का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
two boys killed while taking selfie of stunt with running train at delhi ambala rail track
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
परिजनों ने बताया कि हैप्पी अपने परिवार में इकलौता लड़का था। वह दो बहनों का अकेला भाई था। उसके पिता ज्यादा शराब पीते थे और कई साल पहले घर छोड़कर कहीं चले गए थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी थी। हैप्पी अपनी मां शशि के साथ रहता था। हैप्पी तहसील कैंप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने पर तीनों दोस्त घूमते हुए टीडीआई फाटक की तरफ चले गए थे।

विज्ञापन
two boys killed while taking selfie of stunt with running train at delhi ambala rail track
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
हैप्पी की तरह हन्नी भी अपने परिवार का इकलौत ​चिराग था।  हन्नी 3 बहनों का इकलौता भाई था। वह अर्बन कॉपरेटिव बैंक में रिकवरी करता था। 3 महीने पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी थी। उसकी शादी के बारे में रिश्तेदारों व जानकारों से बातें चल रही थीं। हन्नी के पिताजी एक दुकान में काम करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed