{"_id":"57ea6ab64f1c1b537c57427e","slug":"try-to-kidnap-a-girl-in-kurukshetra-girl-jumped-from-bike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाबाश बेटी! किडनेपर्स को छका कर भागी, चाकू की नोक पर उठाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश बेटी! किडनेपर्स को छका कर भागी, चाकू की नोक पर उठाया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहादुर बेटी की हिम्मत देखिए। बाइक सवार युवक चाकू की नोक पर किडनेप करके ले जा रहा था, लेकिन वह कूद कर भाग निकली।
2 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। उमरी रोड पर सोमवार सुबह युवक ने छात्रा को किडनेप करने की कोशिश की। वह छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले जाने लगा तो वह चलती बाइक से कूदकर घर पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
3 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आईटीआई उमरी में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार को भी वह उसे सुबह 7.30 बजे नए बस स्टैंड पर छोड़कर आए। कुछ समय बाद बेटी घायल अवस्था में घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
लड़की का कहना है कि वह बस स्टैंड के बाहर अपनी सहेली के साथ खड़ी थी। इसी बीच वह छात्र वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर बोला कि उसके पीछे बैठे, वरना वह उसे और उसके पापा को मार देगा। पहले तो डर के मारे वह बैठ गई, लेकिन उसके इरादे भांप कर वह कुछ ही दूरी पर कूद गई।
विज्ञापन
5 of 7
कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर किडनैपिंग की कोशिश
इसी बीच उसकी सहेली ने भी शोर मचाया, जिससे लोग एकजुट हो गए। लड़की घर पहुंच गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। लोगों ने छात्र को भी पकड़ कर उसकी धुनाई की, लेकिन मौका पाकर युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।