फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में हनीप्रीत के करवा चौथ का व्रत रखने का असली सच आया सामने, जानिए

Tue, 10 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 10 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
truth of honeypreet karva chauth vrat, honeypreet karva chauth vrat for ram rahim
Honeypreet Insan Arrest
पति से तलाक हो गया, फिर भी हनीप्रीत ने जेल में रहते हुए भी करवा चौथ का व्रत रखा। पानी पीती रही और दीवारें ताकती रही, जानिए इस व्रत का असली सच।
truth of honeypreet karva chauth vrat, honeypreet karva chauth vrat for ram rahim
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हनीप्रीत को सवेरे नाश्ता दिया गया तो वह बोली नहीं खाना, उपवास है। उपवास का कारण पूछा गया तो हनीप्रीत ने बताया कि आज करवा चौथ है। बाबा राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में परंपरा रहीं कि करवा चौथ के दिन सभी साधु और साध्वियां पिताजी के लिए व्रत रखते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए व्रत रखा है। बता दें कि व्रत निर्जला नहीं था, हनीप्रीत पानी पीती रही।
truth of honeypreet karva chauth vrat, honeypreet karva chauth vrat for ram rahim
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने हनीप्रीत की इस भावना का सम्मान किया और सामान पूछताछ की। वैसे सुबह से ही हनीप्रीत से पूछताछ के लिए अलग-अलग महिला अधिकारी पहुंचती रही। पूछताछ के दौरान जब भी फुर्सत मिली हनीप्रीत अतीत की यादों में चली जा रही थी। एक-दो बार वह भावुक भी हो गई, लेकिन खुद को संभाल लिया। रात में चांद निकलने के बाद उसने व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
truth of honeypreet karva chauth vrat, honeypreet karva chauth vrat for ram rahim
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में एक दशक से भी अधिक समय से करवाचौथ मनाए जाने की परंपरा चली। व्रत रखने वालों में न केवल महिलाएं होती थीं, बल्कि पुरुष भी होते थे। कुंवारी युवतियां भी व्रत रखती थी। परंपरा के तहत शाम के समय मजलिस के दौरान करवा चौथ का कार्यक्रम आयोजित होता, जिसमें छलनी व चुन्नी में से राम रहीम को देखा जाता था।
विज्ञापन
truth of honeypreet karva chauth vrat, honeypreet karva chauth vrat for ram rahim
हनीप्रीत - फोटो : SELF
कार्यक्रम में पहले डेरा प्रमुख इस पर्व का महत्व बताता और इसके बाद अनुयायी भजन-कीर्तन करते। कहा जाता है कि राम रहीम की खैरियत के लिए व्रत रख जाता है। अनुयायियों का मानना है कि कि जब डेरा प्रमुख उनके साथ है तो उन्हें किसी और चीज की क्या जरूरत है। कोई भी अनुयायी डेरा प्रमुख का दीदार किए बिना व्रत नहीं खोलता था। वहीं डेरा की ओर से साफ किया गया है कि सभी अपनी मर्जी से ऐसा करते हैं, इसके लिए कोई दबाव नहीं डाला जाता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed