फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 में 72 गेंदों में कैसे जमाया तिहरा शतक, सामने आया असली सच

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
truth behind panipat boy mohit ahlawat triple ton in t20 match, which is a record in cricket history
टी-20 में 300 रन ठोकने वाला मोहित
21 साल के छोरे ने टी20 मैंच में 72 गेंदों में 300 रन बनाकर इतिहास रच दिया, लेकिन इसके पीछे का असली सच तो कुछ और ही है। आप भी जानिए।
truth behind panipat boy mohit ahlawat triple ton in t20 match, which is a record in cricket history
मोहित अहलावत
बात हो रही है, पानीपत के तहसील कैम्प के रहने वाले मोहित अहलावत की। मोहित टी20 मैच में तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह वो कारनामा है, जो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। दिल्ली के ललिता पार्क में खेली जा रही फ्रैंड्स प्रीमियर लीग के इस मैच में 72 गेंदों में 300 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 39 छक्के और 14 चौके जड़े।
truth behind panipat boy mohit ahlawat triple ton in t20 match, which is a record in cricket history
मोहित अहलावत
पर क्या आप जानते हैं कि मोहित ने जिस मैदान पर यह कारनामा कर दिखाया वह इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंट से काफी छोटा है। यही कारण है कि वे इतने रन बनाने में कामयाब रहे। इस मैदान की बाउंड्री सिर्फ 40 गज की थी जो कि अंतरराष्ट्रीय मैदान से छोटी है। औसतन अंतरराष्ट्रीय मैदान की बाउंड्री की लंबाई लगभग 65 से 70 गज की होती है। मैदान में इनर सर्किल 30 गज का होता है, जिसमें पावरप्ले के हिसाब से 4 या 5 खिलाड़ी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
truth behind panipat boy mohit ahlawat triple ton in t20 match, which is a record in cricket history
मोहित अहलावत - फोटो : Facebook
बता दें कि मोहित ने 17 गेंदों में फिफ्टी बनाई। इससे पहले युवराज इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में अर्धशतक लगा चुके हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन युवी के नाम। मोहित 34 रन बना सके। मोहित लगातार 5 छक्के लगा सके, जबकि युवी 6 छक्के लगा चुके हैं। स्कोर बोर्ड के अनुसार, मोहित ने 39 छक्के और 14 चौके के अलावा 6 सिंगल और 3 डबल भी लिए। इस तरह स्कोर 302 रन होना था। स्कोर बोर्ड पर 300 रन ही लिखे हैं।
विज्ञापन
truth behind panipat boy mohit ahlawat triple ton in t20 match, which is a record in cricket history
मोहित अहलावत - फोटो : Facebook
मोहित का परिवार मूलत: पानीपत के गांव बबैल गांव का रहने वाला है। पिता पवन अहलावत टेम्पो चलाते हैं। मां एक छोटे स्कूल में टीचर हैं। मोहित ने क्रिकेट को तीन साल पहले ही गंभीरता से लेना शुरू किया था। प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्हें बड़ी लीग के लिए चुना जाने लगा। मोहित अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता पवन अहलावत को देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed