फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

Wed, 18 Nov 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल,सोनीपत,यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल,सोनीपत,यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 18 Nov 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

tribute to VHP leader ashok singhal, memorable pics from haryana

विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंहल के निधन से हरियाणा में संगठन से जुड़े लोग गहरे सदमे में हैं। सिंहल का राज्य से गहरा नाता था। वह हरियाणा दिल्ली प्रांत प्रमुख रहने के दौरान तो यहां कई बार आए ही, आपात काल के दौरान पुलिस से बचने के लिए भी उन्होंने सोनीपत और कैथल की राह पकड़ी थी। अशोक सिंघल वर्ष 2005 में सरस्वती नदी शोध संस्थान की ओर से यमुनानगर के आदिबद्री में सरस्वती उद्गम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने भी आए।

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

tribute to VHP leader ashok singhal, memorable pics from haryana

उन्होंने यहां सरकारी रेस्टहाउस की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा ‘सरस्वती नदी के उद्गम तथा उसके प्रवाह का वैज्ञानिक तकनीकों से पता करने से हमारी संस्कृति और समाज की प्राचीनता सिद्ध होती है। इससे आर्य बाहर से आए, इस सिद्धांत का थोथलापन पता चलता है। अब भी कोई यह पढ़ाता है कि आर्य भारत में बाहर से आए तो वह झूठा इतिहास पढ़ा रहा है।’ विहिप के कैथल जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मित्तल के अनुसार आपातकाल के समय सिंहल कैथल में रहे थे।

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

tribute to VHP leader ashok singhal, memorable pics from haryana

वर्ष 1983 में गंगा यात्रा के दौरान भी यहां आए। सोनीपत के भाजपा नेता ललित बत्रा ने बताया कि 1977 में देश में आपातकाल लागू होने के बाद पुलिस ने धरपकड़ अभियान तेज कर दिया। बत्रा परिवार भी आरएसएस से जुड़ा हुआ था। ऐसे में अशोक सिंहल सोनीपत पहुंचे और कई दिन तक उनके घर पर रहे। 24 दिसंबर 1993 को श्रीराम नागरिक अभिनंदन समिति व हिंदू एकता मंच की ओर से शंभू दयाल स्कूल के मैदान में अशोक सिंहल का अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

tribute to VHP leader ashok singhal, memorable pics from haryana

हरियाणा के प्रांत संघ चालक रहे यमुनानगर के दर्शन लाल जैन बताते हैं कि वर्ष 1958 में सिंहल सहारनपुर जिले के प्रचारक थे। उस समय आरएसएस के सर संघ चालक एमएस गोलवलकर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिंहल साथियों संग साइकिल से जगाधारी आए थे। रेवाड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर ने बताया कि सिंहल 1976 में रेवाड़ी आए थे। यहां रात को रुके थे और प्रात:कालीन शाखा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

अशोक सिंघल के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए

tribute to VHP leader ashok singhal, memorable pics from haryana

वहीं रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स में आरएसएस के हरियाणा प्रांत कार्यालय को भले ही नया बना दिया गया हो, लेकिन वहां से आज भी विहिप नेता अशोक सिंहल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। वर्ष 1980-83 के बीच का वह समय था, जब अशोक सिंहल प्रांत कार्यालय में इस समय के कमरा नंबर दस में ठहरते थे और संघ की नीतियों को फैलाने की योजनाएं बनती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed