फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribute to Pulwama martyrs in social media

टिकटॉक पर छाई पुलवामा अटैक की दास्तान, सोशल मीडिया पर लोग शहीदों को कर रहे सैल्यूट

Fri, 14 Feb 2020 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Feb 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Pulwama martyrs in social media
पुलवामा आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पिछले साल 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की पूरी दास्तान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर खासी छाई हुई है। किस तरह से पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया और फिर किस तरह से इसका बदला लिया गया। एक कार्टून वीडियो बनाकर शहीदों की याद में इसे श्रद्धांजलि स्वरूप वायरल किया गया है। इसके अलावा गायक रॉबी दिलवां और सरन बब्बर प्रोडेक्ट कंपनी की ओर से पुलवामा में शहीद जवानों की याद में करीब छह मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

विज्ञापन

बताते चलें कि 14 फरवरी के दिन जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की बस के साथ एक अन्य वाहन टकराकर बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए थे। खैर, उसके बाद इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक कर इसका बदला ले लिया था। मगर 14 फरवरी का वो दिन दहला देने वाला था। 

इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवानों को सभी अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि देंगे। इसी कड़ी में एक खास वीडियो टिकटॉक व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में वायरल हुआ।  लोग इसे काफी लाइक, शेयर और शहीद जवानों को अपनी भावनाओं के साथ श्रद्धांजलि देने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है टिकटॉक वीडियो में खास
टिकटॉक के लिए तैयार की गई कार्टून वीडियो कुछ हिस्सों में 16 से 30 सेकेंड की है। पहली व दूसरी वीडियो में दिखाया गया है कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के जवान कई बसों में बैठते हैं और सभी जवान खुशमिजाजी के साथ अपने गंतव्य के लिए आगे रवाना होते हैं। बस में सभी जवान खुश है और आपस में झूमते हुए गाने भी गा रहे हैं। बस पुलवामा से गुजर रही है। 

अगली वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक एक गाड़ी सीआरपीएफ बसों के काफिले में शामिल होकर एक बस के साथ चलने लगती है और फिर बस से टकराकर बड़ा धमाका हो जाता है। जिसमें 48 जवान शहीद हो जाते है। वीडियो के अन्य हिस्सों में इन जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसके साथ ही गायक रॉबी दिलवां का वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता गीत भी सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed