{"_id":"597f10374f1c1bf50e8b466c","slug":"train-tte-misbehave-with-lady-at-rewari-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ TTE ने ऐसी बदसलूकी की, आप कहेंगे- सजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ TTE ने ऐसी बदसलूकी की, आप कहेंगे- सजा दो
Tue, 01 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने ऐसी हरकत कर दी कि जानकर आपका खून खौल जाएगा और आप कहेंगे कि इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
2 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
घटना हरियाणा के रेवाड़ी में हुई। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही एक महिला श्रद्धालु से टिकट को लेकर हुई कहासुनी में टीसी ने लात मार दी। पूजा एक्सप्रेस में सफर कर रहे महिला के पति से भी मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर महिला श्रद्धालु को रविवार सुबह रेवाड़ी जंक्शन पर उतारकर शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने इस संबंध में टीसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
3 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
उधर, टीसी ने लगाए आरोप झूठे बताए हैं। टीसी के अनुसार उक्त लोगों के पास टिकट नहीं थी। इस कारण यह नाटक रचा गया। दौसा निवासी माडूराम अपनी पत्नी कमलेश सहित परिवार के 13 लोगों के साथ कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गया था। शनिवार शाम वे पूजा एक्सप्रेस से लौट रहे थे। दिल्ली पहुंचने पर माडूराम की टीसी से टिकट को लेकर बहस हो गई। माडूराम का आरोप है कि टीसी ने उसका गला दबा दिया। बचाने आई उसकी पत्नी को टीसी ने लात मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
माडूराम ने बताया कि लात लगने से वह बेहोश होकर कंपार्टमेंट में ही गिर गई। रेवाड़ी में उतरने पर उसको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दूसरा आरोप है कि परिवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन टीसी द्वारा पीटाई करने पर वह नहीं उतर सका। गुरुग्राम में भी वह टीसी की दबंगई के कारण नहीं उतर सके। इसके बाद ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर रुकी। यहां अन्य यात्रियों के विरोध के बाद परिवार रेवाड़ी जंक्शन पर उतर गया।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई योगेश ने महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने कमलेश की शिकायत पर टीसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला पूजा एक्सप्रेस के एस-1 कोच का है। दिल्ली में एस-3 और एस-2 कंपार्टमेंट चेक किया गया था। गुरुग्राम से थोड़ा पहले एस-1 चेक किया तो माडूराम सहित 13 लोगों के पास दिल्ली तक का ही टिकट मिला, जबकि परिवार दौसा जा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।