फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इस घर में रहते थे सुनील ग्रोवर, छोटे से शहर से यूं तय किया मुंबई का सफर

Sat, 01 Apr 2017 08:21 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Sat, 01 Apr 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show character guthi fame sunil grover house in sirsa and life profile
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी के नाम से लोकप्रिय सुनील ग्रोवर का घर देखिए। उन्होंने एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय किया।
the kapil sharma show character guthi fame sunil grover house in sirsa and life profile
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का घर
सुनील ग्रोवर वो शख्स है, जिसके टैलेंट ने इतने यादगार किरदार गढ़े कि वो उनकी पहचान ही बन गए। सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर के रहने वाले हैं।  सुनील एक हरयाणवी-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। डबवाली की पुरानी मंडी में उनका पैतृक मकान आज भी है, जिसमें उनके चाचा रह रहे हैं। हालांकि चाचा ने इस मकान को दोबारा बनवाया है।
the kapil sharma show character guthi fame sunil grover house in sirsa and life profile
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को डबवाली में हुआ। सुनील ग्रोवर के पिता स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से रिटायर्ड मैनेजर हैं। सुनील का एक भाई और एक बहन भी है। स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर डबवाली से ली, जबकि आगे की पढ़ाई गुरुनानक कॉलेज से की।  चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स की डिग्री ली। इस समय डबवाली में सुनील के चार चाचा रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show character guthi fame sunil grover house in sirsa and life profile
Sunil Grover
जब सुनील के पिता का ट्रांसफर डबवाली से चंडीगढ़ हुआ तो पूरा परिवार यहां आ गया। चंडीगढ़ में उन्होंने थियेटर किया, इस दौरान मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की नजर उन पर पड़ी और वे उन्हें एक्टिंग में ले आए। यहां से वे मुंबई पहुंच गए। सुनील के छोटे भाई अनिल ने भी थियेटर में कोर्स कर रखा है। आजकल वे फिल्मों में कैरियर बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
the kapil sharma show character guthi fame sunil grover house in sirsa and life profile
sunil grover
फिलहाल सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी आरती, 8 साल के बेटे, छोटे भाई अनिल व माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहे हैं। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो लल्ला चला हीरो बननें से हुई थी। इस में ग्रोवर मूवी जॉकी के तौर पर नज़र आये थे। इसके अलावा ग्रोवर सब टीवी के पहले साइलेंट शो गुंटूर गूं में भी लोगों को हँसाते हुए नज़र आये थे, लेकिन उनको कॉमेडी नाइट्स के किरदार गुत्थी से काफी शोहरत मिली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed