फिल्मों में पीठ के उपर चेहरा दिखाना आत्मा या भूत के लक्ष्ण है, लेकिन यही लक्ष्ण यहां एक जिंदा इंसान में हैं। यकीं न हो तो देखिए तस्वीरें।
2 of 10
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
युवक रबडमैन के नाम से जाना जाता है और इसका नाम है जसप्रीत सिंह कालरा। लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा का स्टूडेंट जसप्रीत 180 डिग्री तक गर्दन और कमर व 360 डिग्री पर हाथ घुमा लेता है।
3 of 10
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत के मुताबिक, जब वे 7वीं कक्षा में थे तो क्लास लगाने से बचने के लिए दोस्तों के साथ स्कूल में लगाई गई योग क्लास में पहुंच गए। क्लास में मुझे और मेरे दोस्त को चुन लिया।
4 of 10
इंडियन रबडमैन जसप्रीत सिंह कालरा
जसप्रीत बताते हैं कि उसके बाद क्लास में मेरा दोस्त तो बस एक दिन ही गया, लेकिन मैंने रोजाना जाना जारी रखा। 10 कक्षा तक बस मौज मस्ती में ही योग करता। सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता। इनमें डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर भी खेला।
5 of 10
इंडियन रबडमैन जसप्रीत सिंह कालरा
एक दिन टीचर्स ने किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, जिसमें मैं अपना कैरियर बना सकूं। खूब सोचा लेकिन योग के अलावा किसी का स्कोप नजर नहीं आया। इसलिए योग को चुना।