बेशर्म शिक्षक: सेक्सवर्धक दवा खा छात्रा से गलत काम
सेक्सवर्धक दवा खाकर छात्रा से गलत काम करने वाले शिक्षक को परिजनों ने जमकर धुना और स्कूल पर ताला जड़ दिया। मामला, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के पाली गांव का है। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
बेशर्म शिक्षक: सेक्सवर्धक दवा खा छात्रा से गलत काम
छात्रा इसी स्कूल से पास आउट है और आरोप है कि शिक्षक कई दिन से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। लोकलाज के कारण उसने शिक्षक की करतूत परिजनों को नहीं बताई। मंगलवार को मामला खुलने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर भीड़ से बचाया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया।
बेशर्म शिक्षक: सेक्सवर्धक दवा खा छात्रा से गलत काम
थाना पुलिस के अनुसार उपमंडल के एक गांव की लड़की पाली गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा पास करने के बाद कस्बे के एक कंप्यूटर सेंटर में कोर्स कर रही है। आरोप है कि उसी विद्यालय का शिक्षक देवेंद्र अक्सर छात्रा से छेड़खानी करता था। इसका वह विरोध करती थी। इसके बावजूद आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रा से शिक्षक अकेले में मिलने की बात कहता था।
बेशर्म शिक्षक: सेक्सवर्धक दवा खा छात्रा से गलत काम
कुछ दिन पहले जब छात्रा कंप्यूटर सेंटर से दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। शिक्षक उसे अपने कमरे पर ले जाने की बात कहने लगा। छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी तो वह आत्महत्या कर और उसे फंसाने की धमकी देने लगा था। इतना ही नहीं, एक बार शिक्षक ने पीड़िता को 2900 रुपये देने की कोशिश भी की। आरोपी ने क हा कि ये बात घर पर नहीं बतानी, बताई तो जान से मार दूंगा।
बेशर्म शिक्षक: सेक्सवर्धक दवा खा छात्रा से गलत काम
लोकलाज और डर के मारे छात्रा ने आरोपी का जिक्र परिजनों से नहीं किया, परंतु मंगलवार को इस मामले का पता छात्रा के परिजनों का चल गया। ऐसे में शिक्षक को लगा कि वह अब फंस जाएगा। उसके खिलाफ पुलिस केस हो जाएगा। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचे इससे पहले शिक्षक ही छात्रा के घर पहुंच गया। छात्रा ने परिजनों के सामने उसकी पोल खोलनी शुरू कर दी तो आरोपी वहां से भाग निकला।