फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में एक परिवार, जिसके दिल में बसता है भारत

Mon, 10 Oct 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Mon, 10 Oct 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
surgical strike: ajab gajab family of pakistan have close relation with indian family of ambala
पाकिस्तान में एक फैमिली, जिसके दिल में बसता है भारत - फोटो : अमर उजाला
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। वहीं पाकिस्तान में एक ऐसी फैमिली रहती है, जिसके दिल में भारत बसता है।
surgical strike: ajab gajab family of pakistan have close relation with indian family of ambala
पाकिस्तान में एक फैमिली, जिसके दिल में बसता है भारत - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के मंडी बहाऊदीन में रहने वाले ख्वाजा मोहम्मद ने बताया कि विभाजन से पहले उनके दादा दोस्त मोहम्मद और रघुबर दयाल गुप्ता निवासी अंबाला में रहते थे। दोनों गहरे दोस्त व पड़ोसी थे। दोस्त मोहम्मद की मौत के बाद उनके पोते ख्वाजा मोहम्मद आज भी अंबाला में रघुबर दयाल गुप्ता के परिवार के साथ अपना रिश्ता निभा रहे है।
surgical strike: ajab gajab family of pakistan have close relation with indian family of ambala
पाकिस्तान में एक फैमिली, जिसके दिल में बसता है भारत - फोटो : अमर उजाला
ख्वाजा मोहम्मद ने बताया कि पाकिस्तान के लोगों को अमेरिका, इंग्लैड, फ्रांस, कनैडा आदि देशों का वीजा बहुत आसानी से मिल जाता है, लेकिन भारत छोड़कर पाकिस्तान गए लोगों को भारत की यात्रा करने के लिए वीजा प्राप्त करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। वीजा लेने के लिए भारी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है। उसके बाद भारतीय दूतावास वीजा देने के लिए 45 दिन का समय लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surgical strike: ajab gajab family of pakistan have close relation with indian family of ambala
पाकिस्तान में एक फैमिली, जिसके दिल में बसता है भारत - फोटो : अमर उजाला
भारत में अपना सब कुछ छोड़कर पाकिस्तान गए लोगों को अपने व्यवसाय स्थापित करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जबकि पाकिस्तान में अपना सब कुछ छोड़कर भारत आए लोगों की संपत्ति पर पाकिस्तान के मूल निवासियों ने जबरन कब्जा कर लिया था। इस प्रकार भारत से पाकिस्तान गए लोगों को अपने अधिकार लेने के लिए लंबा कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन
surgical strike: ajab gajab family of pakistan have close relation with indian family of ambala
पाकिस्तान में एक फैमिली, जिसके दिल में बसता है भारत - फोटो : अमर उजाला
ख्वाजा मोहम्मद ने बताया कि विभाजन के बाद पाकिस्तान के मूल निवासी भारत से पाकिस्तान आए लाखों लोगों को मुहाजिर कहकर पुकारते हैं। मुहाजिरों को मान-सम्मान नहीं मिलता। पिछले 30 वर्षों से पाकिस्तान में जारी आतंकवाद के कारण देश ने भारी कीमत चुकाई है। पाकिस्तान में इस समय करीब 35 लाख अफगानिस्तान के पठान हैं। जो आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed