फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ हुई थी ऐसी हरकत, सुसाइड करने की ठान ली थी

Mon, 08 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
suresh raina's struggle days, suresh raina decided to commit suicide due to ragging
सुरेश रैना
हम आपको सुना रहे हैं, इंडियन क्रिकेट टीम के उस स्टार प्लेयर की जिंदगी का एक किस्सा, जिसके कारण उन्होंने सुसाइड करने की ठान ली थी।
suresh raina's struggle days, suresh raina decided to commit suicide due to ragging
सुरेश रैना
बात हो रही है, सुरेश रैना की। शनिवार को वे पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस पेडिएट्रिक सेंटर स्थित प्लेवे में पहुंचे। बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के क्रिकेटर सुरेश रैना यहां पहुंच गए और बच्चों के साथ खेलने लगे। उन्होंने एक-एक बच्चे से उनकी तबीयत के बारे में बात की। उनके साथ कैरम व लूडो खेला और जाते वक्त उन्हें गिफ्ट्स दे गए। इन सब में सुरेश का साथ दिया उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने।
suresh raina's struggle days, suresh raina decided to commit suicide due to ragging
सुरेश रैना
दरअसल सिटी बेस्ड एनजीओ, "नन्हीं जान'' यहां अकसर बच्चों के साथ इवेंट्स आयोजित करती है। इसी में शामिल होने की इच्छा प्रियंका चौधरी ने जताई थी और उन्हें ही यहां बच्चों से मिलना था। पर सुरेश रैना बिन बताए ही उनके साथ आ गए थे। इस मौके पर सुरेश रैना ने जिंदगी का एक ऐसा किस्सा बताया कि सुनकर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina's struggle days, suresh raina decided to commit suicide due to ragging
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने जीवन का लंबा समय हॉस्टल में गुजारा, जहां उनको रोजाना नई-नई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीनियर्स अमानवीयता की हद तक उन्हें परेशान किया करते थे और इससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या तक करने की ठान ली थी। शुरुआती दिनों में जब वह ट्रेन के फर्श पर न्यूज पेपर बिछाकर सोते हुए मैच खेलने के लिए जाया करते थे।
विज्ञापन
suresh raina's struggle days, suresh raina decided to commit suicide due to ragging
सुरेश रैना
रैना ने बताया कि एक बार एक लड़के ने उनके ऊपर पेशाब कर दिया था। लड़के दूध की डोल्ची में गंदगी वगैराह डाल देते थे हम इसे छन्नी की मदद से साफ किया करते। सर्दियों की कड़कड़ाती रात में भी सुबह तीन बजे दूध की डोल्ची बिखेर देते थे। अगर उनसे लड़ते तो हमें पता था अगर हम उन्हें एक मारेंगे तो पांच और आ जाएंगे। परेशान होकर उन्होंने हॉस्टल छोड़ दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed