{"_id":"58fb93ff4f1c1bdf028b456f","slug":"strong-wind-dust-storm-bring-down-chandigarh-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी का तांडव, कही गिरे पेड़ तो कहीं टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी का तांडव, कही गिरे पेड़ तो कहीं टावर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Strong wind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
64 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जब तेज हवाएं चलीं तो शहर का पत्ता- पत्ता हिला ही नहीं, ब्लकि खंभे और टावर तक गिर पड़े। तस्वीरें देखिए
Strong wind
गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए शनिवार राहत के साथ आफत भी लेकर आया। सुबह तीन बजे से लेकर शाम तक कई बार आंधी ने परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक ट्राइसिटी में औसत 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
Strong wind
करीब एक बजे हवा की रफ्तार 64-90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसके कारण कई जगह पेड़ गिरे। बिजली के तार टूटे। टावर गिरे। ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में काफी कमी आई। सुबह एक बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Strong wind
शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Strong wind
इसके अलावा सेक्टर-27 व 30 की डिवाइडिंग रोड पर कई जगह पेड़ की भारी भरकम टहनियां टूटी पड़ी नजर आई। वहीं, शहर के अलग अलग सेक्टरों में बिजली के खंभे गिरने, ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्केट होने और घंटों बिजली कट होने की शिकायतें सुनने को मिली।