पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन भारत अब पाकिस्तान में छाए अंधेरे को दूर करने के लिए बेसब्र दिख रहा है।
2 of 8
Chandigarh Streets Lights
- फोटो : File Photo
देश भले ही बिजली की कमी का सामना कर रहा हो, लेकिन सरकार पाकिस्तान को बिजली का निर्यात करने पर विचार कर रही है।
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ए वेनू प्रसाद ने कहा है कि पंजाब में सरप्लस बिजली है। इसलिए नेपाल और पाकिस्तान को बेच सकते हैं। इससे पंजाब के लोगों को बिजली संबंधी कोई भी समस्या नहीं आएगी।
पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) पाकिस्तान को बिजली देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा नेपाल को बिजली सप्लाई करने का प्रोजेक्ट पर भी विचार चल रहा है। पावरकॉम का कहन है कि उसके पास सरप्लस बिजली है।
5 of 8
बिजली
- फोटो : amar ujala
चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) ए वेणुप्रसाद का कहना है कि पावरकॉम के पास बिजली सरप्लस है, इसलिए वह अन्य राज्यों के अलावा अन्य देशों को भी बिजली सप्लाई करने में समर्थ है। सरप्लस बिजली की जांच करने के बाद इस बारे में रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दी गई है।