{"_id":"582692514f1c1ba16fb3ab6f","slug":"stock-of-100-rupee-note-going-to-finish-in-next-two-days-so-people-hurry-for-atm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई मुसीबतः पैसे चाहिए तो जल्दी से ATM चले जाएं, दो दिन बाकी हैं बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मुसीबतः पैसे चाहिए तो जल्दी से ATM चले जाएं, दो दिन बाकी हैं बस
Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको पैसे चाहिए तो जल्दी से एटीएम चले जाएं। दो दिन बाकी हैं बस आपके पास, उसके बाद एक और नई मुसीबत खड़ी होने वाली है।
2 of 7
atm queue
दरअसल, एटीएम से सौ-सौ के नोट मिल रहे हैं और इनके कारण अगले एक दो दिन में बड़ी दिक्कत हो सकती है। बताया जा रहा है कि 100 के नोट भी एक दो दिन बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाएंगे। बैंक में भी लोग 500 और 1000 के नोट ही जमा करवा रहे हैं। 100 के नोट बैंक वापस बहुत कम प्रतिशत में पहुंच रहे हैं।
3 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
एटीएम से सिर्फ 100 रुपये के नोट ही निकल रहे हैं, क्योंकि 2000 के नोट का आकार काफी छोटा है। इस कारण एटीएम में यह नोट नहीं डाले जा रहे हैं। इन नोट को डालने के लिए मशीनों में कुछ बदलाव करना होगा। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि दोनों नोट के आकार में काफी अंतर है। इसलिए इन नोटों के लिए मशीन और सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एटीएम
- फोटो : amar ujala
बैंक अधिकारी के मुताबिक, इस पर काम चल रहा है। जब तक बदलाव नहीं हो जाते तब तक एटीएम से सिर्फ 100 के नोट ही मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 50 रुपये के नोट भी डाले हैं। छोटे नोट का प्रतिशत महज 14 प्रतिशत तक है। इसलिए एटीएम में बार-बार नोट खत्म हो रहे हैं। बैंक के पास जैसे ही राशि पहुंच रही है एटीएम में डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
2000 के नए नोट मिलने के बाद लोग बैंक से चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर निकल रहे हैं, लेकिन यह मुस्कुराहट बाहर आते ही उस समय छू मंतर हो जाती है जब दुकानदार से कोई सामन खरीदते हैं। अब दुकानदारों के सामने 2000 के नोट को खुले करने की समस्या खड़ी हो गई है। पहले 500 और 1000 के ही खुले नहीं मिल रहे थे। अब 2000 तो और भी मुश्किल बात हो गई है। खासकर तब जब सामान 100-200 रुपये का लेना हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।