फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेक से पैसे का लेन-देन करते हैं तो फॉलो करें नया नियम, वरना नुकसान उठाएंगे

Thu, 30 Nov 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
state bank of india changed cheque book rules
बैंकों के चेक
अगर आप चेक से पैसे का लेन-देन करते हैं तो ये नया नियम जरूर फॉलो करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। देखिए खबर, जानकारी बेहद जरूरी है।
state bank of india changed cheque book rules
fake cheque
दरअसल, एक अक्तूबर से देश के छह बैंकों की चेक बुक अमान्य हो गई है। ये बैंक हैं- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक। इसलिए एसबीआई के ग्राहक हैं तो नई चेक बुक अप्लाई कर दीजिए। इसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
state bank of india changed cheque book rules
bank chandigarh
चंडीगढ़ से एक बैंक अधिकारी ने बताया, एसबीआई ने ब्याज दर में कटौती करके सबसे सस्ते होम लोन लेकर आया है। एसबीआई प्रधानमंत्री आवास योजना के दायरे में आने वाले ग्राहकों को 2.67 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी। एसबीआई ने मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस (एमएबी) लिमिट को कम कर दिया है। अब मेट्रो शहरों में सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर के लिए 3,000 रुपए का मिनिमम एवरेज बैलेंस (मंथली) ही अनिवार्य होगा। इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
state bank of india changed cheque book rules
bank chandigarh
वहीं शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस की शर्त क्रमश: 3,000 रुपए, 2,000 रुपए और 1,000 रुपए रहेगी। यह नियम भी एक अक्तूबर से लागू हो गया है। एसबीआई ने पेंशनभोगियों, सरकार की सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों तथा नाबालिग खाताधारकों को बचत खाते में न्यूनतम बकाया की सीमा से छूट दी है। बैंक ने मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना भी घटा दिया है। बैंक ने जुर्माना राशि 20 से 50 फीसदी कम की है।
विज्ञापन
state bank of india changed cheque book rules
bank chandigarh
अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह शुल्क या जुर्माना राशि 20 से 40 रुपये होगी। वहीं शहरी और महानगरों के लिए यह 30 से 50 रुपये होगी। एसबीआई के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक खाता खुलवाने के एक वर्ष के भीतर उसे बंद करवाता है तो उसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। रेग्युलर सेविंग बैंक एकाउंट और बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट एकाउंट के बंद कराने पर भी किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed