{"_id":"5c23255bbdec22571b3c25c9","slug":"special-on-freedom-fighter-shaheed-udham-singh-jayanti-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस जगह पर हर रात लगता है शहीद उधम सिंह के लिए बिस्तर, मौजूद हैं ये निशानियां...तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जगह पर हर रात लगता है शहीद उधम सिंह के लिए बिस्तर, मौजूद हैं ये निशानियां...तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद उधम सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज अमर शहीद उधम सिंह का जन्मदिवस है। इस मौके पर हम शहीद उधम सिंह से जुड़ी एक रोचक कहानी लेकर आए हैं। जनरल डायर को मारने वाले शहीद उधम सिंह के लिए आज भी हर रात बिस्तर लगाया जाता है। हर रात खिड़की खोलकर दरवाजा बंद कर दिया जाता है, यकीं न हो तो देखिए...
2 of 5
शहीद उधम सिंह
शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ। 31 जुलाई 1940 को ऊधम सिंह देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। लेकिन अमृतसर के सेंट्रल खालसा यतीम खाना में उधम सिंह के लिए आज भी रोजाना रात को बिस्तर बिछाया जाता है।
3 of 5
शहीद उधम सिंह
यहां नियमित कमरे की सफाई की जाती है। रात को खिड़की खोलकर दरवाजा बंद कर दिया जाता है। यतीम खाना में आज भी उधम सिंह की मौजूदगी मानी जाती है। शहीद उधम सिंह के नाम से खोले गए स्कूल में 300 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद उधम सिंह
बच्चे ब्रेललिपि से पढ़ाई कर रहे हैं। उधम सिंह के बर्तन आज भी उनके कमरे में सुरक्षित हैं। इनमें दो कटोरी, एक थाली, दो डोल (हैंडल वाला डिब्बा), एक छन्ना और एक लोटा है। पहले छत कच्ची थी, लेकिन अब इसे पक्का कर दिया गया है। उधम सिंह को जब सेंट्रल यतीम खाना में दाखिला दिया गया था, तब के प्रमाण पत्र में उनका नाम शेर सिंह लिखा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद उधम सिंह
शेर सिंह के साथ उनके भाई का नाम साधु सिंह लिखा था। दोनों प्रमाण पत्र के साथ-साथ उधम सिंह से जुड़े कई दस्तावेज लकड़ी के फ्रेम में शीशे में चमक रहे हैं। आज भी यतीम खाना में उधम सिंह की गाथाएं पढ़ाई जाती हैं। जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धांजलि समारोह स्टाफ बच्चों के साथ मिलकर मनाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।