राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की एक बार फिर तलाशी ली जा रही है। इस बार वजह ये है।
2 of 5
Dera Sacha Sauda, Sirsa
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से फरार डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की चेयरपर्सन विपसना इंसां और वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन की तलाश में एसआईटी को हर कोना खंगालना पड़ रहा है।
3 of 5
डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
करीब दो घंटे तक डेरा खंगलाने के बाद भी विपसना और डॉ नैन एसआईटी के हाथ नहीं लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचकूला और सिरसा एसआईटी ने अब डेरा प्रबंधन से जुड़़े अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में लगे विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टावरों का डंप भी एसआईटी खंगाल रही है।
इससे पता चलेगा कि डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र से सक्रिय मोबाइल नंबरों से कहां-कहां बातचीत हो रही है। कौन से मोबाइल नंबर किस टाइम बातचीत में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इस सारे डॉटा की पड़ताल से एसआईटी को फरार आरोपियों तक पहुंचने में सफलता की उम्मीद है।
5 of 5
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
सिरसा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि शनिवार को भी एसआईटी की टीमों ने डेरा सच्चा सौदा में जाकर छापेमारी की, लेकिन डॉ. पीआर नैन हाथ नहीं लगा। आरोपी तक पहुंचने के लिए एसआईटी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रही। उम्मीद है जल्द से जल्द इसमें एसआईटी को कामयाबी मिलेगी।