फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूसेवाला हत्या: 5 घंटे चली मुठभेड़, 150 राउंड फायरिंग, दो शूटरों को मार गिराया, पढ़ें- एनकाउंटर की पूरी कहानी

Wed, 20 Jul 2022 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa and Manpreet Manu Kussa in Encounter News i
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद कमाडो और पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टरों और शॉर्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा और जगरूप रूपा को पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास स्थित गांव भकना कलां व होशियार नगर के पास पांच घंटे तक चले एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जबकि एक मीडियाकर्मी को कवरेज के दौरान टांग पर छर्रा लगा है। घायल पुलिस कर्मचारियों व मीडिया कर्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोपहर बाद तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 150 से अधिक गोलियां चलीं। गांव में एक पुराने घर में छिपकर बैठे गैंगस्टरों ने एके-47 से पुलिस पर हमला किया। घटनास्थल से एक एके-47 और एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। 

Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa and Manpreet Manu Kussa in Encounter News i
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के डीजीपी भी अमृतसर पहुंचे हैं। गैंगस्टरों के एनकाउंटर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब पुलिस के कमांडो और महिला पुलिस कमांडो ने भी मोर्चा संभाला। पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक मुठभेड़ स्थल को दो किमी की परिधि में घेरकर पुलिस ने रखा। आम लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। 

Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa and Manpreet Manu Kussa in Encounter News i
अमृतसर में मुठभेड़। - फोटो : एएनआई

पुलिस ने गांव के लोगों से भी घरों से बाहर न निकलने की अपील की। पुलिस के एंटी गैंगस्टर ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। पूरे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील था और चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि भारत-पाक सीमा से महज आठ किलोमीटर दूर गांव भकना व होशियार नगर के मध्य खेतों में एक पुराने घर में कुछ संदिग्ध लोग छिपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa and Manpreet Manu Kussa in Encounter News i
गैंगस्टर रूपा और मन्नू कूसा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाद में सूचना मिली कि इस घर में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर भी हैं। पुलिस ने सुबह ही खेतों में बने इस पुराने घर की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एलान किया कि जो भी घर के अंदर हैं, वे आत्मसमर्पण कर दें लेकिन अंदर बैठे लोगों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa and Manpreet Manu Kussa in Encounter News i
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामले की गंभीरता को देख तुरंत पुलिस कमांडो और भारी संख्या में जवान मौके पर पहुंचे। इस एनकाउंटर के दौरान गैंगस्टरों ने एक-47 का उपयोग कर पुलिस पर जवाबी फायरिंग की। करीब पांच घंटों तक चले इस ऑपरेशन के दौरान दो गैंगस्टरों की मौत हुई। तीन पुलिस कर्मचारी व एक मीडियाकर्मी भी घायल है। एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि पांच घंटे की मुठभेड़ में एक एके-47 राइफल और एक पिस्टल भी मृतक गैंगस्टरों से पास से मिला है। पंजाब पुलिस के कमांडो ने इस सारे ऑपरेशन को सफलता से अंजाम तक पहुंचाया और दो गैंगस्टरों को मार गिराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed